आईसीआईसीआई बैंक कर सकता है इस साल ब्याज दरों में कटौती
ताजा खबरें, व्यापार 10:43 am
इससे अर्थव्यवस्था में वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा.
कोचर ने इंडिया इकॉनामिक फोरम आयोजन में कहा, ‘निकट भविष्य में ब्याज दरों में कमी की संभावना है जो इस साल के दौरान वृद्धि का समर्थन करेगी.’
यह आयोजन पेंसिलवेनिया के व्हार्टन विश्वविद्यालय ने किया था.
वहीं इसी कार्य्रकम में एचडीएफसी के सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक 24 जनवरी को मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरें कम करने के बजाय नकद आरक्षित अनुपात घटा सकता है. उन्होंने कहा, ‘रिजर्व बैंक अगली नीति समीक्षा में ब्याज दरें घटाने के बजाय सीआरआर में कटौती कर सकता है.’
