सी बी आई ने की भंवरी देवी मामले में मदेरणा की पत्नी से पूछताछ

नर्स भंवरी देवी की गुमशुदगी मामले में राजस्थान के मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्नी से पूछताछ की।

नर्स भंवरी देवी की गुमशुदगी मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस सिलसिले में पद से हटाए गए राजस्थान के मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्नी लीला मदेरणा और एक कांग्रेस विधायक के बेटे से रविवार को पूछताछ की.

सीबीआई ने इस मामले में कथित संलिप्तता को लेकर महिपाल मदेरणा को तीन दिसंबर को गिरफ्तार किया था

जांचकर्ताओं के एक करीबी सूत्र ने बताया, "सीबीआई के अधिकारियों ने मदेरणा की पत्नी से जोधपुर सर्किट हाउस में दो घंटों तक पूछताछ की. लीला मदेरणा को जांच के दौरान मिले कुछ सबूतों के सत्यापन के लिए बुलाया गया था."

सूत्र ने बताया कि जांच एजेंसी ने कांग्रेस विधायक मलखान सिंह बिश्नोई के बेटे महेंद्र बिश्नोई से भी पूछताछ की.

लूनी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक मलखान सिंह को सीबीआई ने 19 दिसम्बर को गिरफ्तार किया था.

भंवरी एक सितम्बर से ही जोधपुर के बिलाड़ा इलाके से लापता है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मदेरणा पर एक सीडी में भंवरी के साथ अनैतिक व्यवहार करते देखे जाने और उसे लापता करने में उनकी कथित भूमिका का आरोप लगने पर उन्हें 16 अक्टूबर को अपने कैबिनेट से हटा दिया था. बाद में दो दिसम्बर को सीबीआई ने मदेरणा को गिरफ्तार किया था.

आरोप यह भी लगाया गया है कि मदेरणा ने एक व्यक्ति सहीराम बिश्नोई को नर्स भंवरी को लापता करने की जिम्मेदारी दी थी. सहीराम ने वह जिम्मेदारी शहाबुद्दीन, सोहन लाल बिश्नोई और बलदेव जाट उर्फ बलिया को सौंप दी थी. सीबीआई इन तीनों कथित अपहर्ताओं सहित सहीराम और उसके साथी उमेशराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर चुकी है.

इसके अलावा भंवरी के पति अमरचंद और मलखान सिंह के भाई परसराम बिश्नोई की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

अदालत ने न्यायिक हिरासत अवधि खत्म होने पर शनिवार को मलखान सिंह की हिरासत अवधि दो जनवरी तक बढ़ा दी थी.

उल्लेखनीय है कि विधायक मलखान सिंह बिश्नोई पर भंवरी से करीबी रिश्ते रखने का आरोप है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:34 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh