1 रुपए और 2 रुपए का नोट छपना हुए बंद पर क्यों ?
ताजा खबरें, रोचक खबर 11:35 am
भारत सरकार देश मुद्रा छापने पर बड़ी रकम खर्च करती है. यही नहीं यह खर्च और भी बढ़ता जा रहा है.
रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक 5 रुपए का नोट छापने पर भारत सरकार को 48 पैसे की लागत आती है. इसलिए यह नोट बेहद महंगा पड़ता है. एक रुपया और दो रुपए के नोट इसीलिए बंद कर देने पड़े.
मुद्रास्फीति बढ़ने से सरकार को पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ता है. साथ ही नोट भी कहीं ज्यादा छापने पड़ते हैं. नोटों की छपाई पर सरकार को कहीं ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है.
वैसे तो सरकार नोटों की छपाई पर खर्च को कम करने के कई प्रयास कर रही है. इन प्रयासों में प्लास्टिक के नोट छापने जैसे कदम भी है.

