अब तो शर्म करो टीम इंडिया, पूनम पांडे भी मार रही ताने
ताजा खबरें, मनोरंजन 10:19 am
कभी टीम इंडिया के लिए न्यूड होने को तैयार माडल पूनम पांडे आज उसी को ताने मार रही है. टीम इंडिया के विश्वकप जीतने पर निर्वस्त्र होने की घोषणा कर सनसनी मचाने वाली माडल पूनम पांडे ने एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान में कहा है कि भारतीय बल्लेबाज उन वफादार पतियों की तरह हैं जो सिर्फ घर पर ही कोई कमाल दिखा सकते हैं.
पूनम ने सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर लिखा...भारतीय बल्लेबाज उन वफादार पतियों की तरह है जो अपने घर पर ही बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.
भारत की खराब शुरुआत, हार का खतरा
दूसरी तरफ ट्विटर पर फैंस के कंमेंट्स की बाढ़ आ गई है. पूनम से लोग कह रहे हैं कि पूनम इंडियन क्रिकेट टीम की डूबती नैया को पार लगाओ.
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच गंवा चुकी है और दूसरे मैच में भी हार की दहलीज पर खड़ी है. ऐसे में टीम इंडिया को अब अपने प्रशंसकों समेत खेल विशेषज्ञों और मीडिया की ओर से चौतरफा आलोचनाओं को झेलना पड़ रहा है.
मुंबई स्थित माडल पूनम के इस बयान के बाद से ही उनके ट्विटर पेज पर अब तक बड़ी संख्या में लोग उन्हें टीम इंडिया की जीत के लिए पहले के समान एक बार फिर ऐसी ही कोई घोषणा करने की अपील कर रहे हैं.
गौरतलब है कि पूनम ने बकायदा मीडिया के सामने इस बात की घोषणा कि थी कि भारत के विश्वकप जीतने पर वह टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में स्ट्रिप करेंगी.
इतना ही नहीं विश्व कप 2011 जीतने के बाद पूनम ने मीडिया के सामने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से ऐसा करने की इजाजत भी मांगी थी. हालांकि बोर्ड और खिलाड़ियों ने ऐसी किसी घोषणा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई थी.

