समय आऊटसोर्सिंग के बजाय ‘इनसोर्सिंग’ पर ध्यान केंद्रित करने का :ओबामा
ताजा खबरें, व्यापार 9:26 am
उन्होंने रोजगार के अवसर देश से बाहर भेजने के बजाय देश के भीतर ही रोजगार देने पर जोर दिया.
ओबामा ने कहा है कि आने वाले दिनों में वे ऐसी नीतियां बनाएंगे जो आऊटसोर्सिंग को हतोत्साहित करेंगी तथा विदेशों से रोजगार वापस लाने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन देगी.
देश को अपने साप्ताहिक संबोधन में उन्होंने कहा, ‘आपने आऊटसोर्सिंग के बारे में सुना था. अब इनसोर्सिंग की बात कीजिये.’
इस संबोधन का वीडियो व्हाइट हाऊस की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसमें ओबामा ने ‘मेड इन अमेरिका’ उत्पादों को दिखाया है. उन्होंने कहा, ‘ये उत्पाद आमतौर पर नहीं दिखते हों लेकिन वे तीन गर्वित करने वाले शब्दों से बंधे है ‘मेड इन अमेरिका’.
अमेरिकी श्रमिकों ने इन्हें अमेरिकी कारखानों में बनाया और इन्हें देश के अंदर और दुनियाभर के ग्राहकों को भेजा.’
उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को बनाने वाली कंपनियां एक उम्मीद बढ़ाने वाले स्कीम का हिस्सा हैं वे विदेशों से नौकरियां वापस ला रही हैं.
ओबामा ने कहा कि रोजगारों की इनसोर्सिंग करने वाले कारोबारी अधिकारियों को उन्होंने इसी सप्ताह व्हाइट हाऊस में एक मंच में बुलाया था.
राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैंने उन सीईओ से वही बात कही जो मैं किसी भी उद्योपति से कहना चाहूंगा ‘खुद से पूछें कि आप और अधिक रोजगार वापस देश में लाने के लिए क्या कर सकते हैं. और मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि आपके साथ ऐसी सरकार होगी जो आपकी सफलता के लिए हरसंभव कदम उठाएगी.’
उन्होंने कहा, ‘इसीलिए, अगले कुछ सप्ताह में मैं नये कर प्रस्ताव पेश करूंगा जो रोजगार वापस लाने तथा अमेरिका में निवेश करने वाली कंपनियों को पुरस्कृत करेंगे. इनमें उन कंपनियों के लिए कर छूट समाप्त की जाएगी जो रोजगार विदेश भेजती हैं.’
ओबामा ने अमेरिकी सरकार के ढांचे तथा कार्य परिचालन को भी चुस्त दुरूस्त बनाने का आह्वान किया ताकि यह 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था के अनुरूप बन सके
