एयर इण्डिया के हड़ताली पायलट वापस काम पर लौटे
ताजा खबरें, व्यापार 9:28 am
एयर इंडिया के कुछ पायलट वेतन की मांग को लेकर मध्य रात्रि से हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है. इसका असर कई उड़ानों पर पड़ा है. अब तक 12 उड़ानों पर पायलट के काम पर न आने का असर दिखा है. 6 फ्लाइट के पायलट अबतक रिपोर्ट नहीं किए हैं तो 6 फ्लाइटों को दूसरी फ्लाइट के साथ जोड़ दिया गया है. ज्यादातर फ्लाइट देरी से चल रही हैं और जिन फ्लाइटों के पायलट नहीं आए हैं उनके बारे में अबतक कोई खबर नहीं है.
हालांकि पायलट यह कहकर घर पर बैठ गए हैं कि वह बीमार हैं.
वेतन और भत्ता नहीं मिलने के खिलाफ विरोध जताते हुए एयर इंडिया के पालयटों के एक वर्ग ने शुक्रवार की मध्य रात्रि से ‘वेतन नहीं, तब काम नहीं’ आंदोलन पर जाने का निर्णय किया है.
इस घटनाक्रम से जुड़े पायलटों ने कहा कि दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और चेन्नई में पायलटों ने बैठक की और मध्यरात्रि से विरोध पर जाने का निर्णय किया.
नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर एक अन्य पायलट ने कहा कि यह काम के नियम के तहत है.
हालांकि पायलट यूनियन का कहना है कि इस आंदोलन में यूनियन नहीं शामिल है और जो पायलट्स इस आंदोलन में शामिल हुए हैं उनकी संख्या बहुत कम है.
