अन्य महीने के मुकाबले जनवरी में अधिक बहस में उलझते हैं पति पत्नी

वर्ष के किसी अन्य महीने के मुकाबले जनवरी में पति पत्नी अधिक बहस में उलझते हैं.

बहुत से लोग इस बात पर सहमत नहीं होंगे लेकिन एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि वर्ष के किसी अन्य महीने के मुकाबले जनवरी में पति पत्नी अधिक बहस में उलझते हैं.

अध्ययन में पाया गया कि औसत रूप से पहले महीने में ब्रिटिश लोग बहस पर आठ मिनट खर्च करते हैं और इतना ही नहीं अलगाव का शिकार हुए दंपतियों में दो तिहाई का रिश्ता भी इसी महीने में टूटा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि खराब मौसम,भारी बर्फबारी और आर्थिक तंगी के चलते अधिकतर लोग घरों में दुबके रहते हैं और एक दूसरे से उलझते रहते हैं.

दरअसल इस महीने का मिजाज ही कुछ ऐसा है कि लोग 15 घंटे तक घर में बिताते हैं.

सव्रेक्षण में पाया गया कि घर में अधिक समय बिताने का मतलब होता है अपने साथी के साथ 20 बार बहस करना.

इसके विपरीत गर्मियों में ब्रिटिश लोग घर में केवल दस घंटे बिताते हैं और 16 बार झगड़ते हैं.

जनवरी महीने की मनहूसियत लोगों को इस कदर आतंकित करती है कि 65 फीसदी लोगों ने इसी महीने में एक दूसरे से रिश्ता तोड़ा.

सात फीसदी लोगों ने तो अपने न्यू ईयर रेजोल्यूशन के रूप में जनवरी में संबंध खत्म करने की ही कसम खायी.

59 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि जनवरी ऐसा महीना होता है जिसमें सुबह बिस्तर से सोकर उठने में सर्वाधिक तकलीफ होती है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:29 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh