प्यार एक से पर संबंध कई से चाहते है पुरुष .....

पुरुष भावनात्मक रूप से एक ही महिला से जुड़ना चाहते हैं लेकिन यौन सम्बंध कई महिलाओं से बनाना चाहते हैं.

एक अध्ययन में पाया गया है कि पुरुषों में अपने साथी से प्यार के बावजूद हमेशा उसे धोखा देने की प्रवृत्ति होती है.

वे अपने साथी को छोड़ना नहीं चाहते हैं और उनका कहना होता है कि समाज खुले यौन सम्बंधों को अपनाता है.

समाज विज्ञानी एरिक एंडरसन के मुताबिक पुरुषों की धोखा देने की प्रवृत्ति से उन्हें दोनों ही दुनियाओं में सर्वश्रेष्ठ मिलता है.

ज्यादातर पुरुष अपने साथी के साथ रहना चाहते हैं और वे अधिक से अधिक यौन सम्बंध बनाना चाहते हैं.

ब्रिटेन के विनचेस्टर विश्वविद्यालय के अमेरिकी समाज विज्ञानी एंडरसन का कहना है कि यौन सम्बंधों के मामले में पुरुषों के एकनिष्ठ रहने से वे बहुत से ऐसे काम नहीं कर पाते हैं, जो कि वे करना चाहते हैं.

एंडरसन ने अपनी किताब 'द मोनोगेमी गेप: मैन, लव एंड द रिएलिटी ऑफ चीटिंग' में लिखा है कि धोखा देना एक अपवाद नहीं आदर्श है.

इस समय लोगों ने तेजी से खुले यौन सम्बंधों को अपनाना शुरू कर दिया है.

वह कहते हैं कि जो लोग ऐसा नहीं करते वे सामाजिक मजबूरी के चलते यौन कैद में रहते हैं.

अध्ययन के लिए एंडरसन ने 12० समलैंगिक व अन्य पुरुषों पर सर्वेक्षण किया. उन्होंने पाया कि इनमें से 78 प्रतिशत ने अपने साथी के साथ धोखाधड़ी की. वैसे इन लोगों का कहना था कि वे अपने साथी से प्यार करते हैं और उसके साथ रहना चाहते हैं.

एंडरसन का कहना था कि पुरुष भावनात्मक रूप से एक ही महिला से जुड़ना चाहते हैं लेकिन यौन सम्बंध कई महिलाओं से बनाना चाहते हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:52 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh