आसिफ अली जरदारी दोबारा दुबई गए, पाक संकट गहराया

पाकिस्‍तान की सियासत गर्मा गयी है और वहां चल रहे मेंमोगेट कांड से उठे विवाद के बीच राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी दोबारा दुबई चले गए हैं.

स्‍थानीय मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक जरदारी निजी दौरे पर दुबई गए हैं.

जिओ टीवी के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक जरदारी ने इसे अपना निजी दौरा बताया और कहा कि वह एक दिन के लिए दुबई जा रहे हैं .

ज़रदारी के किसी शादी में शामिल होने की बात कही जा रही है

वहीं पाक सेना और सरकार के बीच तल्‍खी बढ़ती ही जा रही है.

सूत्रों के के मुताबिक पाकिस्‍तानी सेना ने नवनियुक्‍त रक्षा सचिव नरगिस सेठी के साथ कोई सहयोग नहीं करने का फैसला किया है जबकि सरकार ने साफ कर दिया है कि निवर्तमान रक्षा सचिव को हटाने का फैसला पूरी तरह अंतिम है और इसे बदला नहीं जाएगा.

सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी गुरूवार को रावलपिंडी में कोर कमांडरों की आपात बैठक कर रहे हैं.

वहीं रक्षा सचिव को बर्खास्‍त करने के सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट और लाहौर हाई कोर्ट में चुनौती दी गई.

एक स्‍थानीय वकील की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि लोधी को बर्खास्‍त करने से पहले उन्‍हें सुनवाई का मौका नहीं दिया गया और कारण बताओ नोटिस भी जारी नहीं किया गया, जैसा कि हर सरकारी अफसर के मामले में होता है.

अपनी बात पर अड़े प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने एक बार फिर कहा है कि सेना और आईएसआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दिए गए बयान 'गैरकानूनी' है. गिलानी ने कहा, ‘हमने हमेशा फौज का साथ दिया है लेकिन जहां नियम-कायदों का सवाल है तो कानून का उल्‍लंघन नहीं होने दिया जाएगा.’ हालांकि उन्‍होंने थोड़ा नरमी बरतते हुए कहा कि रक्षा सचिव ने सुप्रीम कोर्ट में बयान देने से पहले उनसे सलाह ली थी.

गिलानी ने सेना और आईएसआई की तरफ से आए सख्त बयानों के तुरंत बाद ही बुधवार को रक्षा सचिव लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) खालिद नईम लोधी को बर्खास्त कर दिया था और नरगिस सेठी को रक्षा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:30 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh