इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग में करोड़ों की संपत्ति खाक

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मध्यरात्रि के बाद लगी भयंकर आग में करोड़ों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी.

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

सूत्रों ने बताया कि आग बुधवार रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर सेलेबी कंपनी के मानव संसाधन विभाग में लगी. यह कंपनी हवाई अड्डे पर माल परिवहन सेवाओं का संचालन करती है.

पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी रात एक बजकर 15 मिनट पर मिली.

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में चार घंटे से अधिक समय लगा और 33 दमकल गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी.

उन्होंने कहा कि आग पर लगभग सुबह साढ़े छह बजे काबू पा लिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि मालवाहक भवन के पहले तल पर 10 एयरलाइनों के कार्यालय और सेलेबी का मानव संसाधन विभाग था. आग में ये सभी कार्यालय पूरी तरह जलकर राख हो गए.

सूत्रों ने बताया कि रखरखाव से जुड़े कर्मियों ने शुरू में अग्निशमन यंत्रों के जरिए मालवाहक परिसर में लगी आग पर खुद ही काबू पाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे.

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:54 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh