लंबा होने का अहसास कराती है सत्ता .....

आपको कद कम होने का है अगर गम तो कीजिए सत्ता पाने का उपाय क्योंकि...

एक अध्ययन में दावा किया गया है सत्ता आपको लंबा होने का अहसास कराती है.

कॉर्नेल विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि सत्ता के अहसास और आपके कद को लेकर आपकी सोच में सीधा संबंध है.

अनुसंधान के मुताबिक, ताकतवर होने का भौतिक अनुभव होता है.

अनुसंधानकर्ता प्रो जैक गोंकालो के मुताबिक, ‘‘हमने पाया कि लोगों ने ताकतवर पद पाने के बाद खुद को लंबे कद का अनुभव किया.’’

उन्होंने कहा कि अध्ययन से ऐसी संभावना बनी है कि विश्व नेता ‘छोटे लोगों’ के साथ संबंध बनाने में कम सक्षम पाते हैं क्योंकि वे वास्तव में खुद को बड़ा महसूस करते हैं.

इस खोज को ‘साइकोलॉजिकल साइंस’ जर्नल में प्रकाशित किया गया है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:14 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh