एचडीएफसी ने दिसंबर तिमाही में कमाया 981 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

एचडीएफसी ने दिसंबर तिमाही में 981 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया.

आवास विकास वित्त निगम (एचडीएफसी) ने दिसंबर, 2011 को समाप्त तिमाही में 981.25 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है.

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में एचडीएफसी का शुद्ध लाभ 890.88 करोड़ रुपए रहा था.ऋण की मंजूरियां बढ़ने और अधिक वितरण से एचडीएफसी के शुद्ध मुनाफे में इजाफा हुआ है.

बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में एचडीएफसी ने कहा है कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आमदनी बढ़कर 4,472.51 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,321.04 करोड़ रुपए थी

कंपनी ने कहा है कि 31 दिसंबर, 2011 को उसके द्वारा दिए गए ऋण की राशि बढ़कर 1.32 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई. जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1.09 लाख करोड़ रुपए थी.

कंपनी का शुद्ध लाभ 2,796.48 करोड़ रुपए रहा है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,393.01 करोड़ रुपए रहा था.इस अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 12,463.25 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 9,093.21 करोड़ रुपए रही थी.

कंपनी ने कहा है कि इन आंकड़ों की तुलना नहीं की जा सकती क्यों कि कुछ खातों के संबंध में अकाउंटिंग नीति में बदलाव किया गया है.कंपनी का शुद्ध ब्याज मार्जिन (निम) 31 दिसंबर, 2011 को 4.3 प्रतिशत पर था.

तिमाही के दौरान कंपनी का सकल गैर निष्पादित ऋण 1,109 करोड़ रुपए या तिमाही के दौरान दिए गए कुल कर्ज का 0.82 प्रतिशत था.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:17 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh