ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मे हुआ नए साल का सबसे पहले आगमन
ताजा खबरें, दुनिया 11:14 am
इसके साथ ही रंगीनियों और आतिशबाजी के बीच एक नये वर्ष, नये वसंत और खुशियों का बांहे फैला कर स्वागत किया.
वक्त धीरे-धीरे सरक कर पश्चिम के देशों की ओर बढता जा रहा है जहां की जनता पलकें बिछाये नववर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटी है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नववर्ष के स्वागत के लिये आयोजकों ने जमकर आतिशबाजी का इंतजाम किया था और जैसे ही घड़ी ने रात के बारह बजाये वैसे ही सिडनी के आसमान में विभिन्न आकार और आकृतियों की आतिशबाजी ने जगह ले ली.
पूरा सिडनी मानो आकाश की ओर नजरें लगाये मानव के हाथों से निर्मित इस अद्भुत नजारे का आनंद उठा रहे थे.
सिडनी में आयोजित हुये इस आतिशबाजी के नजारे का लुत्फ उठाने के लिये लाखों की संख्या में लोग सिडनी के तट और बडी नावों पर समुंदर में आ जुटे थे.
आसमान में बादलों के आकार की आतिशबाजी अपनी जगह ले चुकी थी और उस सब के बीच सिडनी ब्रिज पर मनमोहक रंगीन रोशनियों का ऐसा संगम बनाया गया था जो एक इंद्रधनुष की याद दिलाता था.
पूरी दुनिया में नए साल के स्वागत के लिए भव्य आतिशबाजी
पूरी दुनिया में नए साल के स्वागत के लिए लोग जश्न में डूब गए हैं. सिडनी से स्टॉकहोम तक इस मौके पर भव्य आतिशबाजी हो रही है.
न्यूयॉर्क के मशहूर पर्यटक स्थल टाइम्स स्कवायर, बर्लिन के ब्रैडबर्ग गेट और हांगकांग के जोस्टलिंग हार्बर पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी है.
लंदन के लोगों के लिए 2012 खास है क्योंकि इसी साल यहां आलंपिक खेलों का आयोजन होना है. पेरिस में भी हजारों लोग नए साल के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं
