ईरान यूरोपीय संघ के नेतृत्व में परमाणु वार्ता के लिये तैयार

शीर्ष वार्ताकार सईद जलीली ने कहा है कि ईरान यूरोपीय संघ के नेतृत्व में प्रमुख शक्तियों के साथ बातचीत में फिर से शामिल होने को तैयार है.

ताकि उसके परमाणु कार्यक्र म को लेकर चल रही चिंताओं को दूर किया जा सके जबकि खाड़ी में अमेरिका के साथ तनाव काफी बढ़ गया है.

जलीली ने शनिवार को तेहरान में ईरानी राजनयिकों से कहा, ‘‘हम इस्लामी गणराज्य के खिलाफ किसी भी खतरे का जबर्दस्त जवाब देंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें सहयोग पर आधारित बातचीत में आधिकारिक रूप से शामिल होने के बारे में बतायेंगे.’’

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:18 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh