सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार वापसी करेंगे सचिन तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जोरदार वापसी करेंगे.

गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में सचिन की अच्छी-खासी शोहरत है. वैसे तो वह हर जगह मशहूर हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया और सिडनी में वह एक महान क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं.

उन्होंने कहा कि मेलबर्न में सचिन बेशक अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके लेकिन सिडनी में वह निश्चित तौर पर अच्छी पारी खेलेंगे और भारतीय टीम के लिए बहुमूल्य योगदान देंगे.

गांगुली के मुताबिक सिडनी सचिन का सबसे पसंदीदा मैदान है और जब वह बल्लेबाजी के लिए पिच पर जाएंगे तो दर्शकों की उत्सुकता चरम पर होगी.

सिडनी मैदान पर मंगलवार से 100वां टेस्ट मैच खेला जाएगा. ऐसे में सचिन पर अपने पसंदीदा मैदान पर अपना महाशतक पूरा करने का अपेक्षित दबाव होगा.

गांगुली ने कहा कि सचिन ने बीते पांच टेस्ट मैचों में टीम की जीत में योगदान नहीं दिया है. इसे लेकर उनकी आलोचना की जा सकती है. इसके अलावा वह मेलबर्न में बल्लेबाजी के दौरान काफी सशक्त दिखे. उनका फुटवर्क बेहतरीन था और शॉट शानदार अंदाज में निकल रहे थे. ऐसे में सचिन से एक बार सिडनी में महाशतक की अपेक्षा बढ़ जाती है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:19 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh