दिमाग के काम करने के तरीकों को बदल सकता है चर्बीदार खाना !
ताजा खबरें, लाईफस्टाइल 11:55 am
इसके साथ ही यह वजन कम करने के अवसर को भी कम कर देता है.
वाशिंगटन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसीन की एक टीम ने चूहों पर परीक्षण कर पाया कि ज्यादा चर्बीदार खाने के बाद उन जानवरों के दिमाग के एक हिस्से में नुकसान पहुंचा जो खाने की इच्छा पर नियंत्रण और पेट भर जाने पर रूक जाने के संकेत भेजता है.
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि मोटापे के शिकार लोगो के दिमाग के भी उसी हिस्से में वैसा ही नुकसान पाया गया.
अध्ययन दल का नेतृत्व करने वाले डॉ माइकल श्वात्र्ज ने कहा कि चूहों को खूब चर्बीदार भोजन कराने के 24 घंटों के भीतर हमनें उनके दिमाग के हिस्से में नुकसान पाया.

