दूरसंचार उपकरण खरीद घोटाले में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम का आत्मसमर्पण शुक्रवार तक टला

सीबीआई ने गुरुवार को वर्ष 1996 के दूरसंचार उपकरण खरीद घोटाले में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम का आत्मसमर्पण शुक्रवार तक टाल दिया.

न्यायालय ने यह निर्णय 84 वर्षीय सुखराम के स्वास्थ्य कारणों से लिया. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती सुखराम गुरुवार को अदालत में पेश नहीं हो सके.

सीबीआई अदालत के विशेष न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों, दूरसंचार विभाग के पूर्व उप महानिदेशक रूनु घोष तथा हैदराबाद स्थित कम्पनी एडवांस्ड रेडियो मास्त्स के प्रबंध निदेशक पी. रामा राव को हिरासत में लेने का आदेश भी दिया.

न्यायाधीश ने कहा, "न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार, मैं इस मुद्दे पर कोई आदेश पारित करने के पक्ष में नहीं हूं."

सुखराम पर वर्ष 1996 में केबल आपूर्ति कम्पनी से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेकर उसके पक्ष में फैसला देने का आरोप है.

वर्ष 2009 में सुखराम को 4.25 करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्ति रखने का दोषी पया गया था. वर्ष 2002 में उन्हें भ्रष्टाचार रोकथाम निरोधक अधिनियम के तहत राजस्व को 1.66 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में तीन साल कैद की सजा सुनाई गई थी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:05 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh