अभिनेत्री शबाना आजमी को चुना गया पद्म भूषण के लिए
ताजा खबरें, मनोरंजन 10:59 am
शबाना ने कहा, ‘‘पुरस्कार के लिए चुने जाने पर मैं बहुत खुश हूं. जिम्मेदारी का अहसास बढ़ गया है. दृढ़ता और समर्पण के साथ मैं जो काम कर रहीं हूं उसे जारी रखना होगा. मैं कड़ी मेहनत जारी रखूंगी.’’
शबाना 120 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘अंकुर’, ‘निशांत’, ‘स्वामी’, ‘अर्थ’, ‘मासूम’, ‘गॉडमदर’ और ‘फायर’ आदि शामिल हैं.
उन्हें ‘अंकुर’ (1974) ‘अर्थ’ (1981), ‘खंडहर’ (1983), ‘पार’ (1984) और ‘गॉडमदर’ (1999) के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं.

