तनाव मुक्त और उत्तम स्वास्थ्य चाहिए तो छोड़े अहंकार को

अहंकारी पुरूष कई बार न सिर्फ दूसरों को ठेस पहुंचाते है, बल्कि अपनी सेहत पर भी चोट करते हैं.

वैज्ञानिकों ने एक शोध में कहा है कि अहंकारी लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है.

मिशिगन विश्विद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि अहंकार से ग्रसित व्यक्ति आत्ममुग्ध होता है,हालांकि रोजमर्रा की गतिविधियों में ज्यादा तनाव मोल लेने के कारण उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

‘लाइव साइंस’ के मुताबिक महिलाओं के अहंकारी होने पर उनकी सेहत के नुकसान और उनके तनावग्रस्त रहने की बात सामने नहीं आई.

शोधकर्ताओं ने 100 छात्र-छात्राओं को इस अध्ययन के तहत सवालों की एक फेहरिस्त दी, जिसमें पूरा जोर अहंकार के इर्द-गिर्द था.

इस अध्ययन से शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अहंकार पुरूषों की सेहत के लिए ठीक नहीं है,हालांकि महिलाओं में इसका दुष्प्रभाव कम होता है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:04 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh