देहरादून में समाजसेवी अन्ना हजारे की टीम पर चला जूता
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 11:05 am
टीम अन्ना के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने देहरादून पहुंची हुई थी.
सूत्रों के अनुसार देहरादून में किशनलाल नाम के शख्स ने टीम अन्ना के मंच पर जूता फेंका है उसे हिरासत में ले लिया गया है.
जब यह घटना हुई तब मंच पर अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि किशनलाल अन्ना हजारे की उस टिप्पणी से नाराज है जो उन्होंने शरद पवार को थप्पड़ मारे जाने की खबर सुनने के बाद की थी.
तब हजारे ने कहा था, 'क्या एक ही मारा?'
भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड में अपने चुनावी जन-जागरण अभियान की शुरुआत टीम अन्ना ने हरिद्वार से की.
टीम अन्ना इसके बाद 22 को रुद्रप्रयाग, हल्द्वानी और 23 जनवरी को श्रीनगर में सभा करेगी.
सभा में अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, मनीष सिसौदिया, कुमार विश्वास आदि शिरकत कर रहे थे.
