भारी हिमपात के बाद श्रीनगर हवाईअड्डे से वायु सेना ने निकला 1,200 फंसे पर्यटकों को
अन्य राज्य, ताजा खबरें, राष्ट्रीय 11:03 am
श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद होने पर जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन राजधानी के बीच वायु सेना की विशेष उड़ानों का प्रबंध किया.
कश्मीर के संभागीय आयुक्त असगर हुसैन सैमून ने बताया, "फंसे यात्रियों को वापस भेजने के कार्य का मैंने खुद मुआयना किया."
दोनों शहरों में लगभग 2,000 यात्रियों ने विमान सेवा के लिए अपना पंजीकरण कराया था.
अधिकारियों ने श्रीनगर से जम्मू जाने वाले पर्यटकों तथा जम्मू से श्रीनगर जाने वाले स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी.
इस बीच, सीमा सुरक्षा संगठन (बीआरओ) के प्रयासों से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल हो गई.
पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) हेमंत कुमार लोहिया ने कहा कि कश्मीर घाटी में फंसे ट्रकों को रविवार को अनंतनाग जिले के काजीगुंड से जम्मू ले जाया जाएगा.
इसके अलावा राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें भी श्रीनगर और जम्मू के बीच चलाई जाएंगी. लेकिन ये बसें सुबह 10 बजे से पहले अनंतनाग के खन्नाबल से गुजरेंगी.
कुमार ने कहा, "रविवार किसी अन्य वाहन को राजमार्ग पर चलाने की अनुमति नहीं होगी."

