दाल-बाटी चूरमा का स्वाद ले रहे हैं प्रवासी
ताजा खबरें, राजनीति, रोचक खबर 8:19 pm
साथ ही वे यहां से बंधेज कपड़ों और राजस्थानी गहनों की भी खूब खरीदारी कर रहे हैं.
सम्मेलन में प्रवासी भारतीयों की आमद को देखते हुए राज्य सरकार ने जयपुर के पुराने शहर वाल्ड सिटी को खूबसूरती से सजाया है. बड़ी संख्या में प्रवासी ठंड के बाजवूद वाल्ड सिटी (पुराने शहर) घूमने पहुंच रहे हैं.प्रवासी भारतीयों के अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में शामिल ए. भट्टाचार्य ने कहा, "मैं शहर की समृद्ध परम्परा को पसंद करता हूं. वाल्ड सिटी वास्तव में एक खूबसूरत शहर है. शहर के बाहरी हिस्से आधुनिक विकास को दर्शाते हैं, जबकि पुराने शहर का अपना पुराना आकर्षण है."
उन्होंने कहा कि वाल्ड सिटी में सड़क किनारे लगी और परम्परागत चीजें बेचने वाली छोटी-छोटी दुकानों ने उन्हें आकर्षित किया.
परम्परागत कपड़ों, चुन्नियों, चूड़ियों, बैग, गहने आदि की दुकानें बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित कर रही हैं. फ्रांस से यहां आए महावीर सिंह ने कहा, "मैं अपने परिवार के साथ आया हूं. मैं यहां सम्मेलन में भाग ले रहा हूं जबकि परिवार के सदस्य खरीदारी में व्यस्त हैं. उन्होंने चूड़ियां, बंधेज और कुछ गहनों की खरीदारी की है."
कनाडा से आए भारतीय दीपक कुमार ने कहा कि यहां न सिर्फ दुनियाभर के व्यवसायियों से मिलने का मौका मिला, बल्कि राजस्थान की संस्कृति से रूबरू होने का भी अवसर मिला.
उन्होंने कहा, "राजस्थानी भोजन दाल-बाटी-चूरमा मुझे पसंद आया, जो मैंने बस स्टेशन के नजदीक एक स्थान पर लिया." उन्होंने ट्रैफिक और अतिक्रमण को यहां की बड़ी समस्या बताया.

