उत्तर प्रदेश: ताजमहल में बम की सूचना से हड़कंप, कोई विस्फोटक नहीं मिला
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 11:20 am
पुलिस के अनुसार कंट्रोल रुम में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन से ताजमहल में बम रखे होने की सूचना दी.
सूचना पर पुलिस एवं वहां तैनात सुरक्षाबल हरकत में आये और बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों की मदद से ताजमहल की तलाशी ली लेकिन वहां कोई
विस्फोटक नहीं मिला.
यह महज एक अफवाह थी. पुलिस फोन करने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगा रही है.
पुलिस उपमहानिरीक्षक असीम अरुण ने बताया कि ताजमहल में बम रखे जाने की सूचना हमें टेलीफोन पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में मिली. इसके बाद हमने पूरे ताजमहल परिसर की तलाशी ली लेकिन हमें वहां कुछ भी नहीं मिला. अब हम फोन करने वाले का पता लगा रहे हैं.
