अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की कार होगी नीलाम
ताजा खबरें, दुनिया 11:18 am
उसकी प्रारंभिक बोली 10 लाख डॉलर रखी गयी है.
वर्ष 2005 की सिलेटी रंग की क्रिसलर सेडान ईबे पर नीलाम होने जा रही है.
ओबामा उन दिनों सीनेटर थे और इसी कार से आया जाया करते थे.
एबीसी न्यूज ने खबर दी है कि इस कार के मालिक इसे अब ईबे पर ओबामा स्मृतिचिह्न के रूप में दे रहे हैं.
क्रिसलर 300 की नयी ब्रांड कार फिलहाल 27000 डालर में उपलब्ध है और इस मॉडल की पुरानी कार 14,446 डालर में मिलेगी.
इस नीलामी का काम देखने वाली लीजा जिबोर ने एबीसी न्यूज कॉम से कहा, ‘आप इस तरह की किसी वस्तु की कैसे कीमत लगा सकते हैं.’
