'चिकनी चमेली' गाने में कैटरीना के काम से खासे प्रभावित हुए डेविड धवन

फिल्म निर्देशक डेविड धवन 'चिकनी चमेली' गाने में कैटरीना के काम से खासे प्रभावित हुए हैं.

साथ ही कैटरीना के साथ काम कर चुके डेविड गाने को मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया से भी बेहद खुश हैं.

डेविड ने कहा कि वह ना सिर्फ इसलिए खुश हैं कि आईटम नम्बरों का चलन वापस लाने का श्रेय उन्हें जाता है बल्कि कैटरिना के व्यावसायिक सिनेमा करियर की शुरूआत उनके साथ होना भी उनकी खुशी का एक अन्य कारण है.

डेवड ने बताया, ‘कैटरीना ने अपनी पहली बड़ी फिल्म 'मैने प्यार क्यूं किया?' मेरे साथ की थी. देखिए अब किस मुकाम पर पहुंच गई है, मुझे उन पर और करण जौहर पर उन्हें 'चिकनी चमेली' में लेने पर बहुत गर्व है.’

डेविड ने वर्ष 1981 में बनी 'चश्मे बद्दूर' के रिमेक में एक विशेष आइटम नम्बर शामिल करने का फैसला किया है.

इस गाने में युवा सिद्धार्थ, अली जाफर और दिव्यांशु शर्मा, अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर के साथ मिलकर एक विदेशी महिला संग ठुमके लगाते नजर आएंगे. हालांकि यह चेहरा कौन होगा इस बात का खुलासा नहीं किया गया है.

अपने बेटे रोहित की शादी के सिलसिले में इन दिनों गोवा में मौजूद डेविड ने कहा, ‘मेरे जैसे व्यक्ति ने लम्बे समय पहले ऐसा किया था लेकिन मैं समझता हूं कि इस चलन को एक नया मोड़ देना चाहिए.’

उनके बेटे की शादी अगले महीने की शुरूआत में होनी है.

शादी की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह निजी समारोह होगा, जिसमें फिल्म उद्योग से घनिष्ठ मित्रों को आमंत्रित किया जाएगा.

‘हम गोवा में निजी समारोह का आयोजन कर रहे हैं. उसके बाद हम मुम्बई में भव्य पार्टी का आयोजन करेंगे, जिसमें हम बॉलीवुड की सभी हस्तियों को आमंत्रित करेंगे.’

बेटे की शादी को लेकर खासे उत्साहित डेविड ने बताया कि उनके बाद यह घर में हो रही पहली शादी है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:12 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh