ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 298 रनों हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें 11:09 am
इस तरह भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में वाइटवाश हो गई है.
आस्ट्रेलिया ने भारत को जीतने के लिए 500 रनों का लक्ष्य दिया था. परन्तु भारत की पूरी टीम दूसरी पारी में 201 रन बनाकर आउट हो गई.
इस मैच के हीरो पीटर सिडले रहे जिन्होंने इस टेस्ट मैच में 6 विकेट लिए. सिडले मैन आफ द मैच रहे.
माइकल क्लार्क को मैन ऑफ द सीरिज़ से नवाजा गया.
इससे पहले भारत ने कल के 6 विकेट पर 166 रन से आगे खेलना शुरू किया परन्तु एक भी बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को नहीं झेल पाया और धराशायी होते चले गए.
भारत का सातवां विकेट इशांत शर्मा का गिरा. ईशांत शर्मा हैरिस की गेंद पर हैडिन के हाथों कैच आउट हुए. इशांत मात्र दो रन ही बना पाए थे. उसके तुरन्त बाद ही रिद्धिमान साहा भी 3 रन बनाकर सिडले की गेंद पर हैडिन के हाथों कैच आउट हो गए.
भारत का नौंवां विकेट जहीर खान का गिरा. जहीर खान 15 रन बनाकर हिलफेन्हास की गेंद पर आउट हुए.
दसवां विकेट उमेश यादव का गिरा यादव एक रन बनाकर लियोन की गेंद पर आउट हो गए. अश्विन 15 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारतीय टीम की विदेशी सरजमीं पर लगातार आठवीं हार और लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज में व्हाइटवाश हुई है.
इससे पहले आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी पांच विकेट पर 167 रन बनाकर घोषित की और भारत को 500 रन का लक्ष्य दिया. आस्ट्रेलिया ने पहली पारी सात विकेट पर 604 रन बनाकर घोषित करने के बाद भारत को 272 रन पर समेटकर 332 रन की विशाल बढ़त हासिल की
इस सीरीज में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि वह पहले तीनों टेस्ट गंवा चुका है जिसमें से दो मैचों में उसे पारी की हार झेलनी पड़ी जबकि यह पहला मौका है जब सीरीज के किसी मैच में पांचवें दिन खेलना पड़ा.

