रविवार को बीटिंग रिट्रीट के मौके पर तीन मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे
एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 11:07 am
दो लाइनों पर सेवाएं आंशिक रूप से बाधित होंगी.
लाइन दो ‘जहांगीरपुरी-गुडगांव’ पर केन्द्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन अपराह्न तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बंद रहेंगे.
लाइन छह पर खान मार्केट स्टेशन बंद रहेगा.
मेट्रो के प्रवक्ता ने कहा कि यात्री लाइन दो और लाइन छह के बीच मेट्रो की अदलाबदली कर सकेंगे.
ऐसा बीटिंग रिट्रीट के लिए सुरक्षा उपायों के तहत किया गया है.
ये मेट्रो स्टेशन या तो राजपथ पर पड़ते हैं या इसके पास स्थित हैं
