सीमेंट विनिर्माता डालमिया इंटरप्राइजेज के कार्यालयों पर आयकर विभाग के छापे
ताजा खबरें, व्यापार 12:46 am
यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी.
कंपनी के प्रवक्ता से जब पूछा गया कि क्या इन तलाशियों का सबंध आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई राजशेखर रेड्डी के सांसद पुत्र वाईएस जगनमोहन रेड्डी के साथ कारोबारी सम्पर्क के कारण तो नहीं है तो उसने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया.
कंपनी की ओर से एक बयान में कहा गया कि आयकर विभाग के अधिकारी कंपनी के कार्यालय पर आए थे. इस तरह के निरीक्षण सामान्य रूप से होते रहते हैं.
कंपनी ने कहा कि उसने आयकर अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया तथा कंपनी मानती है कि वह कायदे कानून का पूरा पालन करती है.
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि डालमिया सीमेंट के दिल्ली, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कार्यालयों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया.
