भारत में वाईफाई नेटवर्क पर हमला हो सकता वायरस का
ताजा खबरें, विज्ञान 12:44 am
कंप्यूटर और इंटरनेट नेटवर्क पर वायरस का ख़तरा हमेशा बना रहता है. भारतीय कंप्यूटर सुरक्षा विश्लेषकों ने देश में वाईफाई का उपयोग करने वालों को वायरस हमले के प्रति सावधान किया है. विश्लेषकों का कहना है कि इस हमले से सुरक्षित नेटवर्क हैक हो सकते हैं या ठप हो सकते हैं.
कंप्यूटर सुरक्षा संबंधी घटनाओं पर नज़र रखने वाली संस्था इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने पता लगाया है कि वाईफाई सुरक्षित सेटवर्क (डब्ल्यूपीएस) के डिजायन में गड़बडी है जिससे हमलावर अनधिकृत तरीके से प्रभावित सिस्टम तक पहुंच सकता है.
इस सरकारी एजेंसी से जुड़े एक विश्लेषक ने कहा कि भारतीय इंटरनेट नेटवर्क में वायरस को देखते हुए जवाबी तंत्र लगाया जा रहा है.

