राजस्थान : सरकार के साथ बातचीत के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म
क्षेत्रीय, ताजा खबरें, राजस्थान 1:52 am
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार के हडताली चिकित्सकों पर रेस्मा हटाने तथा गिरफ्तार चिकित्सकों की रिहाई के बाद डॉक्टरों ने काम पर लौटने की घोषणा की.
उन्होंने बताया कि रेस्मा के तहत चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों के बारे में एक समिति का गठन किया गया है.
उल्लेखनीय है कि राज्य में सेवारत चिकित्सक समयबद्ध पदोन्नति की मांग को लेकर गत 21 दिसम्बर से हड़ताल पर चले गये थे और उनके समर्थन में रेजीडेंट डॉक्टर भी आ गये थे. जिससे चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह लडखड़ा गई थी.
बाद में रेजीडेंट डॉक्टरों ने 27 दिसम्बर को देर रात हड़ताल तोड़ दी थी जिससे सेवारत चिकित्सकों को काफी झटका लगा था.

