शतरंज के सुपर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद का नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने शतरंज के सुपर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद का नाम देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए भेजा है

इससे पहले भारतीय राइफल संघ ने ओलम्पिक में एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और हॉकी इंडिया ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का नाम इस सम्मान के लिए आगे किया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हालांकि सचिन तेंदुलकर का नाम अब तक आगे नहीं किया गया है जिन्हें इस सम्मान का हकदार माना जा रहा है.
आनंद ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह यह सम्मान पाकर खुश होंगे लेकिन वह इसके लिए लॉबी नहीं बनाएंगे.

सरकार की ओर से इस सम्मान के लिए जरूरी योग्यताओं में संशोधन किए जाने के बाद खेल संघों ने योग्य उम्मीदवारों का नाम आगे किया है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:08 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh