माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग के दोहरे शतक, भारत की स्तिथि कमजोर

एडिलेड में खेले जा रहे भारत-आस्ट्रेलिया के बीच चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग ने दोहरे शतक लगाए.

लंच के तुरंत बाद कप्तान माइकल क्लार्क उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 210 की विशाल पारी खेली. क्लार्क और पोंटिंग ने चौथे विकेट के लिए 386 रन की साझेदारी की. क्लार्क ने अपनी पारी में 26 चौके तथा एक छक्का लगाया.

पोंटिंग 221 रन बनाकर आउट हुए. जहीर खान की गेंद पर पोंटिंग का सचिन तेंदुलकर ने कैच लपका. इस प्रकार कल के नाबाद दोनों बल्लेबाज दोहरा शतक लगाकर आउट हुए.

पोंटिंग के आउट होने के बाद मैदान पर आए नए बल्लेबाज पीटर सिडल भी 2 रन बनाकर आउट हुए. सिडल को अश्विन की गेंद पर साहा ने कैच किया. रियान हैरिस नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे.

140 ओवर में आस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 533 रन हो गया है.

पोंटिंग ने भी लंच के बाद अपना दोहरा शतक पूरा किया. पोंटिंग का यह पांचवां दोहरा शतक है और भारत के खिलाफ तीसरा दोहरा शतक. पोंटिंग ने अपनी मैराथन पारी में 404 गेंदों का सामना किया और 21 चौके लगाए.

पांचवें विकेट के रूप में माइकल हंसी को 25 रन के स्कोर पर गंभीर ने रन आउट किया. ब्राड हैडिन पोंटिंग का साथ निभाने के लिए नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं.

दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाजी में दम नहीं दिखा और आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए. भारत की ओर से अभी तक के सफल गेंदबाज अश्विन रहे हैं, जिन्होंने 2 विकेट लिए हैं. जहीर खान और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला है. आज का पहला विकेट यादव को मिला, जिन्होंने क्लार्क को बोल्ड आउट किया. और हंसी रन आउट हुए.

पहले दिन के खेल में क्लार्क को हालांकि 133 रन के निजी स्कोर पर ईशांत शर्मा की गेंद पर जीवदान मिला जब वीवीएस लक्ष्मण ने दूसरी स्लिप में उनका कैच टपका दिया. इन दोनों ही बल्लेबाजों का मौजूदा सीरीज में यह दूसरा शतक है.

इससे पहले सिडनी में दूसरे टेस्ट में क्लार्क ने नाबाद 329 जबकि पोंटिंग ने 134 रन की पारी खेली थी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:18 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh