आज का राशिफल : 06 फरवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:16 am
वृष(Taurus): दुर्घटना या यात्रा कष्ट से बचें ही रहें तो अच्छा है। अच्छे और फायदेमन्द ग्रहों की चाल आपके लिए आज का दिन भाग्यवर्धक सिद्ध होगा। यद्यपि आपका स्वास्थ्य और कुछ घरेलू परिस्थितियां अनुकूल नहीं चल रही हैं फिर भी आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलती दिखाई देगी। यदि आप किसी प्रकार के निवेश या जमा पूंजी या लेन-देन में उलझे हुए हैं तो उसे भी तत्काल ही सम्पन्न करवा लें। हो सकता है आगे चलकर आपके लिए ऐसे फायदे मिलने बन्द हो जाएं या फिर हालात बदल जाएं।
मिथुन(Gemini): उलझनों के कारण दिल में अशांति रहेगी। साहित्यिक गतिविधि में भाग लेंगे। शनि की साढ़ेसाती के कारण आपका अच्छा समय भी आजकल बर्बाद जा रहा है। बिना किसी कारण रोज-रोज कोई न कोई बखेड़ा या झंझट आपके रास्ते में आते जा रहे हैं। सहयोगियों और परिजनों के व्यवहार से मन में उदासी चल रही है। स्वास्थ्य और शत्रु वर्ग की गतिविधि से भी आपका परेशान होना लाजिमी है। फिलहाल आपके लिए यही जरूरी है कि रास्ते के रोड़े को हटाने में क्रियाशील रहें ।
कर्क(Cancer): अधिक गर्म मिजाजी से काम बिगड़ सकते हैं। लाभ भी संभव है। आज के दिन एक छोटी सी सूचना के चलते आप सारे दिन दौड़भाग कर सकते हैं। हो सकता है सांयकाल तक कुछ ऐसी उपलब्धियां आपको हो जाएं जिससे कि आपका भाग्य आगे चलकर चमक उठे। यदि आप बार-बार अपने कार्यक्रम और योजनाओं को नहीं बदल रहे हैं तो यह निश्चित समझें कि आज का दिन आपके लिए किसी अच्छी तरक्की का द्वार खोल सकता है।
सिंह(Leo): आज आपका स्वास्थ्य और मन सुबह से ही बढ़िया रहेगा। एक नई स्फूर्ति और ताकत आप अपने अन्दर महसूस करेंगे। अपने विरोधियों और शत्रुओं को परास्त करने के रास्ते भी आप ढूंढ लेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से आपको सम्मान बढ़ सकता है। कई दिनों से चल रहा लाभ मार्ग का गतिरोध भी आज दूर हो जाएगा। परिवार के सदस्यों द्वारा भी कोई खुशखबरी आपको सांयकाल तक मिल सकती है।
कन्या(Virgo): आज के दिन आपको अपनी चिरसंचित इच्छा का हर्ष होगा। किसी सभा-समारोह या मनोरंजन आदि की उपलब्धि भी आपके लिए प्रसन्नता का विषय बनेगी। थोड़े से ही परिश्रम से कार्यों में सफलता मिल सकती है। अपने बढ़ते हुए खर्च को रोकने में भी आप कामयाब हो सकते हैं। किसी किफायती योजना के तहत आपको भारी लाभ मिलने की आशा रहेगी। मित्रों और कारोबारी दोस्तों के बीच आपकी पहुंच आसानी से हो जाएगी।
तुला(Libra): सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे। कोष में कमी होगी, कुटुम्बी जनों से विवाद होगा। कई दिनों के बाद लाभकारी और शुभ गोचर का प्रभाव आपकी चिंताओं को कम करेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। किसी को अच्छी सलाह देने से आपकी ख्याति और यश बढ़ेगा। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करने से आपके चर्चे लोगों के बीच में हो सकते हैं। विरोधियों और आलोचकों के मुंह बन्द होने में देर नहीं लगेगी। आप सांयकाल तक किसी खर्चीली योजना में पैसा लगाने को तैयार हो जाएं।
वृश्चिक(Scorpio): पारिवारिक झंझटों के कारण कम फायदे का अफसोस रहेगा। कुछ अशुभ गोचर के चलते आपके उत्साह और प्रयासों में शिथिलता आ सकती है। हो सकता है आप अपनी योजनओं को स्थिगित रखें या बदल दें। आपको अपने परिजनों और सन्तान पक्ष से भी कुछ असहयोग मिल रहा है। किसी से ज्यादा बहसबाजी करना फिलहाल ठीक नहीं क्योंकि इससे व्यर्थ के विवाद आपके गले पड़ सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में भी परेशानी रहेगी।
धनु(Sagittarius): चर्चाओं में असंयम विरोधी को बढ़ावा देगा। वार्ता निष्फल होगी। आपके कारोबार और रोजगार में आज का दिन कुछ बाधक सिद्ध हो सकता है। एक तो आपका घरेलू वातावरण और दूसरी आपकी कार्यशैली भी कुछ विवादास्पद मामलों को तूल दे सकतीं हैं। किसी गलत व्यक्ति के सलाह के चलते आपको अपने मित्रों और शुभचिंतकों की सहानुभूति से भी वंचित होना पड़ सकता है। यदि आप अपने ऊपर नियंत्रण रखें और दूसरों पर दोषारोपण नहीं करें तो संकट की घड़ी टल सकती है और समय भी अनुकूल हो सकता है।
मकर(Capricorn): अच्छे समय का सदुपयोग करना ही सही होगा। किसी बौद्धिक या दिमागी काम को करने में आपकी ख्याति और यश आज के दिन आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा सकता है। काफी दिनों से जिस यात्रा या कार्यक्रम को पूरा करने की सोच रहे हैं। उस पर अमल करने का भी आज समय आ चुका है । मित्रों और पड़ोसियों से आपको अचानक ही कोई सहायता मिलेगी।जीवन साथी या नजदीकी हमदर्द का भी अच्छा सहयोग मिल सकता है।
कुंभ(Aquarius): धीरे-धीरे ही कुछ कामकाज फेलेगा और कुछ घटनाएं अनुकूल होंगी। दाम्पत्य जीवन में विवाद अधिक होगा। पिछले कई दिनों से चल रहा रुकावट पैदा करने वाला ग्रह गोचर आज भी रहेगा। एक ओर जहां आपको अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देना होगा वहां कुछ ऐसे आर्थिक बोझ को भी हटाने के लिए प्रयास करना होगा जिसके कारण आपकी सुख, शान्ति भंग हो रही है। ऐसी चिन्ताओं के कारण आप अपने कामकाज को भी सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं। यदि आप धैर्यपूर्वक इन समस्याओं से निबट लें तो कारोबार में प्रगति होनी निश्चित है।
मीन(Pisces): सदभाव से किए गए पुरूषार्थ का प्रतिफल तत्काल मिलेगा। यदि आप किसी व्यापार या आजीविका के क्षेत्र में तरक्की या पदोन्नति की उम्मीद लगा रहे हैं तो आज का दिन आपको बेहतर परिणाम देने वाला है। आपको ऐसे प्रयासों में अवश्य सफलता मिलेगी जिनका सम्बन्ध आपके करियर और रोजगार से जुड़ा हुआ है। सामाजिक और राजनैतिक स्तर पर भी आज आपको सहयोग और सहायता मिल सकती है और किसी गम्भीर संकट से छुटकारा भी।

