अंडमान एवं निकोबार प्रशासन को अनुसूचित जनजाति आयोग का नोटिस

अनुसूचित जनजाति आयोग ने जारवा आदिवासियों से संबंधित एक वीडियो फुटेज पर हरकत में आते हुए सोमवार को अंडमान एवं निकोबार प्रशासन से कहा कि वह इस प्रकरण में शामिल लोगों के प्रति कार्रवाई करे और जल्द से जल्द उसे एक रिपोर्ट सौंपे।

इस वीडियो फुटेज में जारवा आदिवासियों को खाने के बदले नाचने के लिए मजबूर किया गया और इसमें कथित तौर पर पुलिसकर्मी शामिल थे।

केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने पूछा है कि उसने कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश का पालत करते हुए इस आदिम जनजाति के उत्पीड़न से बचाने के लिए उसने क्या कदम उठाये। साथ ही प्रशासन से उस फुटेज के दोषियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई के बारे में पूछा गया जिसमें आदिवासियों को खाने के बदले नाचने के लिए मजबूर किया गया।

आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा, उच्च न्यायालय ने जारवा आदिवासियों को उत्पीड़न से बचाने के लिए आदेश दिया था। हमने फुटेज में दिखाये गये दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

उन्होंने कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में यह द्वीपीय क्षेत्र आता है। उसने अपने एक आदेश में स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया है कि वह अतिक्रमण और संपर्क से बचाने के लिए जारवा आदिवासियों को संरक्षण प्रदान करे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:46 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh