आज का राशिफल : 07 फरवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 7:35 am
वृष(Taurus): दिनभर की खिन्नता से सायंकाल को मुक्ति मिल जाएगी। लापरवाही से अर्थ संकोच पैदा हो सकता है। जिस काम के लिए आप काफी दिनों से परेशान हैं। अब उसके बन जाने का समय नजदीक आ रहा है। आर्थिक मामलों में आज का दिन कुछ खर्चीला साबित होगा।
मिथुन(Gemini): प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगिता में सफलता से हर्ष प्राप्त होगा। काफी समय से आपका भाग्य उतार-चढ़ाव और अच्छे-बुरे के बीच झूल रहा है। कभी आपको अपने करियर और घरेलू जीवन में काफी बदलाव करने पड़ सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में कुछ विसंगतियां चलती रहती हैं इनके पीछे पड़कर कामकाज को स्थगित रखना ठीक नहीं।
कर्क(Cancer): व्यावसायिक योजनाओं में परिश्रम के उपरांत कार्यसिद्धि का हर्ष मिलेगा। अष्टम चंद्रमा आपको आने वाले किसी खतरे या बुरे वक्त की चेतावनी दे रहा है। जहां तक हो सके आज कोई ऐसा काम न करें जो दूसरों की नजर में नहीं करने वाला हो।
सिंह(Leo): समारोह और गोष्ठियों में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपका व्यावसायिक करियर अब धीरे धीरे बदलाव की ओर जाने वाला है आप यह नहीं समझें कि लोग आपकी मदद नहीं करना चाहते हैं। आज कोई ऐसी घटना भी होने वाली है जब आप किसी उदार व्यक्ति के सामने पड़ सकते हैं।
कन्या(Virgo): मौलिक कार्यों की प्रेरणाएं जागृत होंगी और सायं तक कार्य सफलता का हर्ष होगा। आज के दिन सुबह से ही कोई अच्छा समाचार या लाभदायक सूचना आपको व्यस्त रखेगी। यदि आपका कोई हित कहीं पर टकरा रहा हो तो उसको भी तत्काल सुलझाने में आपकी सूझबूझ आज के दिन सफल रहेगी।
तुला(Libra): समय पर उठाए गए कदम लाभकारी सिद्ध होंगे प्रयासों में सार्थकता आएगी। कई प्रकार की दिक्कतों के बावजूद आपकी सूझबूझ और बुद्धिमत्ता की हमेशा ही कद्र होती है। आज के दिन भी कोई ऐसा ही पेचीदा मामला आप सुलझा सकते हैं। यह मामला या तो आपके एजुकेशन या करियर से जुड़ा हो सकता है। यदि आप वरिष्ठ आयु के हैं तो आपकी सन्तान या परिजन आपके सलाह से विशेष लाभ उठा सकते हैं।
वृश्चिक(Scorpio): पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान की चिंता करना जरूरी है। कभी-कभी खराब वक्त बिना किसी खबर के आ जाता है। ऐसा ही समय आज के दिन भी आपको देखना पड़ सकता है। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र या घरेलू कार्यों में व्यस्त हैं तो अपने आस-पास के घटनाक्रम पर भी नजर दौड़ा लें। हो सकता है आपका शत्रु आपके लिए ऐसा रास्ता बना रहा हो जहां पर फंसने से आपकी बदनामी या आर्थिक क्षति हो सकती है।
धनु(Sagittarius): सायंकाल तक सुखद मनोरंजक क्षणों की अनुभूतियां होंगी, दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। काफी दिनों से जो काम आप पूरा करने की सोच रहे हैं आज उसका अंतिम पड़ाव आने वाला है। हो सकता है समय से पहले या निर्धारित समय पर काम पूरा कर लेने का श्रेय भी आपको मिल जाए। कुछ खर्च भी करना पड़ेगा।
मकर(Capricorn): कनिष्ठ जनों और मित्रों के साथ मनोविनोद के सुअवसर प्राप्त होंगे। आप आज के दिन अपने आर्थिक क्षेत्र को सशक्त बना सकते हैं। काफी समय से आपको अपने काम में जो तारीफ मिल रही है उसका शुभ परिणाम आपको मिल सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों की सिफारिश से जल्द ही आपकी उन्नति में बाधाएं खत्म होने वाली हैं।
कुंभ(Aquarius): किसी कार्य का सुखद परिणाम सामने आएगा। जब भी चंद्रमा आपके फायदे के घर से गुजरेगा निश्चित रूप से आपकी गतिविधियां भी सार्थक होंगी। आज के दिन कहीं से कोई रूका हुआ धन आपके हाथ में आ सकता है। या काफी समय से जो कारोबार ढीला चल रहा था उसमें कुछ लाभदायक गतिविधि हो सकती है।
मीन(Pisces): किसी वस्तु के नष्ट या गुम हो जाने का म्लान रहेगा। परिवार सुखी रहेगा। अपने कामकाज में जो तरक्की आप देखना चाहते हैं उसके लिए आज का दिन बहुत सार्थक नहीं रहेगा। कुछ आशाएं और आश्वासन जरूर मिलेंगे लेकिन जिस रफतार से आप काम को आगे बढाना चाहते हैं उसमें अभी गतिरोध कायम रहेगा।

