रितेश देशमुख और जेनेलिया के रिसेप्शन में जानी मानी हस्तियाँ

बॉलीवुड के नवविवाहित जोड़े रितेश देशमुख और जेनेलिया ने शनिवार को मुंबई में शानदार प्रीतिभोज का आयोजन किया.

इसमें सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा, सहारा इंडिया परिवार के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वर्कर श्री सीमांतो रॉय सहित उद्योग व बॉलीवुड जगत की प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया.

जेनेलिया इस कार्यक्रम में गाढ़े पीच रंग के लहंगे जबकि रितेश काले कुर्ते में बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे थे.

समारोह में उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, बिपाशा बसु, सैफ अली खान, करीना कपूर, आमिर खान उपस्थित रहे.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:38 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh