पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर क्लीन स्वीप किया

पाकिस्तान ने दुबई में खेली गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराकर क्लीन स्वीप किया.

तेज गेंदबाज उमर गुल और ऑफ स्पिनर सईद अजमल की उम्दा गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट में सोमवार को यहां चौथे दिन इंग्लैंड को 71 रन से हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

गुल और अजमल दोनों ने चार-चार विकेट लिए जिससे 324 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम 252 रन पर सिमट गई.

मोंटी पनेसर के पगबाधा आउट होने के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी झूमने लगे थे. अंपायर ने हालांकि इसके लिए तीसरे अंपायर की मदद मांगी थी लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था.

यह पहला अवसर है जबकि पाकिस्तान ने इंग्लैंड को सीरीज के सभी मैच में हराकर व्हाइटवाश किया. पाकिस्तान ने कुल पांचवीं बार किसी सीरीज में क्लीनस्वीप किया. आखिरी बार उसने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से क्लीनस्वीप किया था.

पाकिस्तान ने पहला टेस्ट मैच दस विकेट से और दूसरा 72 रन से जीता था. अब इन दोनों टीमों के बीच चार वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

पिछले साल भारत को अपनी सरजमीं पर 4-0 से हराकर दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनी इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस पूरी सीरीज में स्पिन गेंदबाजों के सामने लचर प्रदर्शन किया. उसकी तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज डटकर गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया. प्रायर 49 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके अलावा एलिस्टेयर कुक ने चार घंटे क्रीज पर बिताकर 49 रन बनाए.

पाकिस्तानी क्षेत्ररक्षकों ने सुबह इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जीवनदान भी दिए लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाए. अब्दुर रहमान ने इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (26) को पगबाधा आउट किया जबकि अजमल ने ट्रॉट (18) को आउट करके कुक के साथ खतरनाक दिख रही उनकी साझेदारी को तोड़ा.

लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 49 रन था तथा कुक और पीटरसन (18) क्रीज पर थे लेकिन उसने 84 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए. पीटरसन ने रहमान पर चौका और छक्का जड़कर इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन अजमल ने दूसरे छोर से उम्दा गेंदबाजी की.

अजमल ने पीटरसन को आउट किया जो सीरीज में केवल 67 रन बना पाए और इस दौरान पांच बार स्पिनरों के सामने आउट हुए.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:42 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh