आज का राशिफल : 08 फरवरी, 2012

मेष( Aries ): आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे लेकिन प्राप्ति में विलंब होगा। आज के दिन आपकी कोई गहरी चिंता खत्म होगी। यदि आप किसी विवाद या समस्या में उलझे हुए हैं तो उसका समाधान भी सायंकाल तक निकल आएगा।

वृष(Taurus): नियम और कानून की अवहेलना करना नुकसानदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में आज किसी अच्छे परिणाम की उम्मीद रहेगी। किसी अच्छे निवेश या जमा पूंजी के क्षेत्र में धन लगाने की योजना भी बन सकती है। शिक्षा संबंधी कार्यों में संलग्न रहने से करियर में सुधार हो सकता है।

मिथुन(Gemini): ज्ञान-विज्ञान की जानकारी हासिल करने से ही नई योजनाएं कारगर होंगी। बाहरी तौर पर फिलहाल आपका समय अच्छा गुजरेगा। आज के दिन भी आप अपने सभी मतभेद और चिंताओं को त्याग कर सबके साथ खुले दिल से मेल-मिलाप करेंगे।

कर्क(Cancer): कामकाज में प्रगति के बावजूद आज के दिन आपके मन में अस्थिरता कायम रहेगी। अपने ही लोगों से आपको अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने या धोखा-दगा मिलने से कुछ अफसोस भी रहेगा। जिस किसी खास मित्र पर आप भरोसा रखते हैं उसके व्यवहार में बदलाव आने से आपकी मनोदशा कुछ डांवाडोल हो सकती है।

सिंह(Leo): अभिभावकों एवं स्वजनों के प्रति उत्तरदायित्व पूर्ण करने की व्यग्रता रहेगी। आज के दिन आपके कारोबार में काफी अस्थिरता रहेगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो मंदी के दौर के कारण कोई भी काम को सुचारू रूप से नहीं कर पाएंगे। किसी वस्तु विशेष पर धन लगाना आज के दिन हानि के संकेत दे रहा है।

कन्या(Virgo): जिस काम को करने के लिए आप आज के दिन भरसक प्रयास करेंगे उसके बिगड़ जाने से आपका मनोबल कमजोर पड़ सकता है। इस समय आपकी निजी और पारिवारिक जीवन शैली में जो बदलाव आ रहा है उसको कायम रखने के लिए भरपूर धन कमाने की जरूरत है। समय का यही तकाजा है कि जो काम ज्यादा जरूरी हैं उन्हें पहले संपन्न किया जाए।

तुला(Libra): आर्थिक कारणों से घर के लोगों से मनोमालिन्य बढ़ेगा। आज के दिन आपका उत्साह और पराक्रम काफी बढ़-चढ़ कर रहेगा। जीवनसाथी के भाग्योदय होने के संकेत मिलेंगे। कारोबार और रोजगार में मनोवांदित सफलता मिलने से अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नई योजनाओं और साझेदारी के कारोबार का भी विचार बन सकता है।

वृश्चिक(Scorpio): अचानक ही किसी अच्छे समाचार या धन लाभ के चलते आज आपके मन की चिंता कुछ हद तक कम हो जाएगी। आपके निकटजन और परिजन भी आपके प्रति साहनुभूति और सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से अटका हुआ धन मिलने की आशा रहेगी जिसको कि आप भूल चुके हों।

धनु(Sagittarius): नवीन प्रकार के कामकाज का आयोजन होगा। छोटी-मोटी चिंताओं के बावजूद आपका मन आज के दिन अपने कामकाज में तल्लीन रहेगा। दिन भर के प्रयास से सायंकाल तक किसी अच्छे लाभ या समाचार की आशा रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में अभी कुछ और उपचार और इलाज करने की स्थिति आ सकती है।

मकर(Capricorn): कुछ व्यर्थ की उलझनों में दिन व्यतीत होगा। आज के दिन आपको उम्मीद से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। किसी दूसरे की आधी-अधूरी कार्यशैली आपको पसंद नहीं आएगी। वरिष्ठ अधिकारी आपको और भी ज्यादा जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। फिलहाल लाभ मार्ग अवरूद्ध रहेगा। बुर्जुग और माता-पिता के प्रति चिंताए प्रबल होंगी।

कुंभ(Aquarius): यथोचित उत्साह और प्रेरणा से सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे। कटुभाषा पर संयम रखें। काफी अच्छे समय की शुरूआत अब होने वाली है। आपके द्वारा किया गया काम लोगों की नजर में आ रहा है। आज के दिन आपको जहां छिटपुट लाभ का अवसर मिलेगा वहां अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मिलेगा। कारोबार भी अच्छा रहेगा।

मीन(Pisces): परिवार में बेचैनी अनुभव करेंगे। निकट भविष्य में स्थान परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं। आज के दिन आपके ऊपर फिजूलखर्ची और अनावश्यक आर्थिक दबाव बना रहेगा। किसी पुराने कर्ज या ऋण को चुकाने में आपकी साख और प्रतिष्ठा पर भी लोग अंगुली उठा सकते हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:17 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh