उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए मतदान प्रक्रिया प्रारंभ
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, राजनीति, janadesh 9:27 am
मतदान पर बारिश का साया मंडरा रहा है. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है. जिस कारण मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर आने का क्रम धीमा है.
गोंडा में रात से ही बारिश हो रही है और मतदान के दौरान भी बूंदाबांदी हो रही है.
बाराबंकी, बस्ती, बलरामपुर, अम्बेड़करनगर में भी बारिश जारी है. बारिश ने चुनाव की गति को रोक दिया है. मतदाता वोट डालने के लिए घरों से नहीं निकल पा रहे हैं.
मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा. चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
आज पहले चरण के चुनाव में प्रदेश के 10 जिलों सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और बस्ती जिलों की कुल 55 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है.
मतदान केंद्रों के आसपास किसी भी पार्टी या स्टार प्रचारक या अन्य बाहरी कार्यकर्ताओं को नही जाने दिया जा रहा है.
निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए 47,547 ईवीएम की व्यवस्था की है.
पहले चरण में मतदान के लिए 18,108 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 6855 केंद्रों को संवेदनशील माना गया है.
चुनाव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दो लाख से ज्यादा केन्द्रीय बलों और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

