आज का राशिफल : 10 फरवरी, 2012

मेष (Aries): सुनी-सुनाई बातों पर यकीन कर लोग गृह कलह को जन्म दे सकते हैं। यदि आप युवा या विद्यार्थी वर्ग से संबंध रखते हों तो आज का दिन आपके एजुकेशन और प्रफेशनल्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आर्थिक परेशानियां लगी रहेंगी लेकिन अन्य प्रकार से मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा

वृष (Taurus): उत्तम प्रकार का रहन-सहन वातावरण तैयार होगा। आज के दिन आपके लिए चंद्रमा अनुकूल नहीं है। घर से निकलने से पहले ही अपने सभी जरूरी सामान को संभाल कर रख लें। कारोबार या नौकरी में भी जोखिम और वाद-विवाद खड़े हो सकते हैं। किसी को धन देना ठीक नहीं है। लम्बे समय तक धन अवरुद्ध हो सकता है।

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक सुख-समृद्धि करने में गोचर समर्थ रहेगा। काफी समय से अटका हुआ कोई अच्छा काम आपके लिए लाभदायक संदेश ला सकता है। किसी दूर देश में रहने वाला मित्र आपके लिए आगे चलकर एक सहयोगी के रूप में सामने आएगा।

कर्क (Cancer): बौद्धिक और धार्मिक कर्म भी सफल होगा। काफी मेहनत और प्रयास करने के बावजूद आज के दिन आपके फायदे कम और नुकसान अधिक रहेंगे। जिस वांछित धन की आप आशा लगाकर बैठे हैं, वह अभी आपके हाथ में आने से रह जाएगा।

सिंह (Leo): हमेशा ही अनुमान सही नहीं होता न ही रोज-रोज फायदे के सौदे होते हैं। आपके छोटे-मोटे प्रयास से ही कुछ अच्छे लाभ के संकेत आज मिल रहे हैं। जिस काम को आप काफी समय से पूरा नहीं कर पा रहे थे, वही कार्य आज अचानक ही बनता हुआ नजर आएगा।

कन्या (Virgo): पूर्वाहन के बाद लाभ की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। आज के दिन आपको अपने मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग कुछ इस प्रकार से मिलेगा कि आपके सभी रुके हुए काम अचानक ही पूरे हो जाएंगे। कारोबार या काम धंधे में आपकी पहुंच गहरी होगी। कुछ रुका हुआ धन भी आपके हाथ में लग सकता है या फिर आने वाले समय काम पूरा करने की शर्त पर अग्रिम धन राशि भी मिल सकती है।

तुला (Libra): कुछ शारीरिक और मानसिक विकार अभी तनाव पैदा कर रहे हैं। चंद्रमा के अशुभ गोचर के कारण आज के दिन आपको अपने रुके हुए काम पूरे करने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ेगा। इस बीच आपको अपने विरोधियों और आलोचकों का भी सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): परिस्थितियां एकाएक जटिल हो सकती हैं। आज भी आपको अपने अटके हुए काम पूरे करने में ज्यादा मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा। आपके साथ कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि आज की परिस्थतियों में सामूहिक तौर पर संघर्ष कर रहे हैं। यदि कोई कोर्ट-कचहरी का मामला है तो उसकी तैयारी करने में भी आपको समय निकालना होगा।

धनु (Sagittarius): आज के दिन आपको अपने जन सम्पर्क और उच्चस्तर के शुभचिंतकों का लाभ मिलेगा। यदि आप घर से किसी काम के लिए निकल रहे हैं तो अच्छी तरह तैयार होकर जाएं। हो सकता है रास्ते में ही आपको कोई ऐसा काम का आदमी मिल जाए, जो आपके लिए तत्काल ही मदद करने पर उतारू हो जाए।

मकर (Capricorn): निकट दूर की यात्राएं मार्ग प्रशस्त करेंगी। कुछ अतिरिक्त काम का बोझ, जो पिछले काफी समय से आपके लिए सिर दर्द बना हुआ था, आज कम हो जाएगा। दोपहर बाद किसी अच्छे शुभ समाचार से आपका चेहरा खिल उठेगा।

कुंभ (Aquarius): मित्रों से मिलाप हेतु यात्रा आयोजन के प्रसंग प्रबल होंगे। जिस काम को होना होगा उसके शगुन सुबह-सवेरे ही नजर आने लग जाएंगे। आपका चंद्रमा आज के दिन किसी नए पराक्रम को जन्म दे सकता है। अगर आप थोड़ा बहुत भी हाथ-पांव मारेंगे या परिश्रम करेंगे तो तत्काल ही फायदा हो सकता है।

मीन (Pisces): कुछ अटकलें लग जाने से योजनाएं निष्क्रिय हो सकती हैं। आज के दिन आपको सभी कार्यक्रमों को स्थगित करके अपने आथिर्क क्षेत्र को सफल बनाने में जुट जाना चाहिए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:31 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh