आज का पंचांग : 11 फरवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 5:17 am
11 फरवरी 2012, शनिवारतिथि संवत : फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी शनिवार सायं 06:25 तक, विक्रम संवत् 2068, शाके 1933, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।
सूर्योदयकालीन नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र समय प्रात: 08:08 तक इसके बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। धृति योग रात्रि 10:03 तक रहेगा। बव करण प्रात: 07:39 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।
ग्रह विचार : सूर्य-मकर, चंद्र-कन्या, मंगल-सिंह, बुध-कुंभ, गुरु-मेष, शुक्र-मीन, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।
शुभाशुभज्ञानम् : गुरु अश्विनी 4 में रात्रि 08:15, चतुर्थी व्रत, विवाह उत्तराफाल्गुनी में।
राहुकाल : प्रात: 09:53 से 11:14 तक।
दिशाशूल : पूर्व दिशा की तरफ।
चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 08:34 से ०9:56 तक शुभ का, दोपहर 12:42 से 02:04 तक चर का, दोपहर 02:04 से सायं 04:50 तक लाभ व अमृत का चौघडिय़ा रहेगा।
आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि
समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर
07:11 उ. फा. 4 रजत कन्या पी
08:08 हस्त 1 रजत कन्या पू
13:41 हस्त 2 रजत कन्या ष
19:15 हस्त 3 रजत कन्या ण
24:48 हस्त 4 रजत कन्या ठ
06:22 चित्रा 1 लौह कन्या पे

