आज का राशिफल : 11 फरवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:56 am
वृष (Taurus):- परिवार की खुशी के लिए आपको छोटा बनना पड़ेगा तभी सफलता मिल सकती है। आपको दिन के पहले हिस्से में धन का लाभ हो सकता है। खाने पीने का खास ध्यान रखें। उधार देने का काम काज आज न करें तो अच्छा होगा।
मिथुन (Gemini):- कुछ नकारात्मक उत्तर महत्वपूर्णजनों से मिलेंगे। गाड़ी हमेशा रफ्तार से नहीं दौड़ती है। कभी कभी तेजी से नुकसान हो सकता है । आज नये प्रोजेक्ट को लेकर दौड़भाग करने से फायदा हो सकता है। कई मौके आपके रास्ते में आएंगे, उन्हें पहचान कर उनका फायदा उठाना होगा।
कर्क (Cancer):- पुरूषार्थ से ही साधन और सम्पन्नता धीरे-धीरे बढ़ेगी। अपने हित की बजाए सबका हित सोचना आपकी पहली फितरत है। आज सुबह से ही आप अपने टाइम का उचित उपयोग करने की कोशिश करेंगे। खानपान के मामले में कन्ट्रोल रखने से आप दिनभर एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे।
सिंह (Leo):- सार्वजनिक हित के कार्य के लिए चुनौती बन सकते हैं। कर्म करने के उपरांत ही सफलता मिलेगी। आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण कामों में आ रही रूकावटें दूर होंगी। शाम तक मनचाहे शख्स के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। किसी दोस्त की समस्या को सुलझाने के लिए आपको आगे आना पड़ सकता है ।
कन्या (Virgo):- नवनिर्मित कल्पनाओं की अभिव्यक्ति का आहलाद रहेगा। यदि लड़ाई ही करनी है तो फिर उस प्रवृति से लड़ें जिससे उसका भी हित हो और आपका भी। आज दिन की शुरूआत होते ही आपके सामने आगे बढ़ने के अलग अलग रास्ते होंगे। सोच समझकर उनमें से एक रास्ता चुनना होगा।
तुला (Libra):- संदर्भ से परे हटकर मानने से कुछ भूल हो सकती है। मौसम और समझदारी का खुशगवार दौर हमेशा नहीं बना रहता है। आज कोई नया दोस्त बनाने में कामयाब होंगे। घरेलू मामलों में पुराने समय से चला आ रहा टेंशन खत्म हो जाएगा। बिजनेस के मामले में कोई शख्स आपको आश्वासन देगा, जो फायदेमंद साबित हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio):- आगंतुकों और भद्रजनों का आगत स्वागत विशेष यश वृद्धि करेगा। दिन के पहले हिस्से में किसी प्राब्लम का हल निकल आएगा। ज्यादा दौड़भाग न करें तो अच्छा होगा। खाने-पीने में कंट्रोल करना जरूरी होगा। पढ़ाई लिखाई में मन लगाना होगा । किसी अफवाह को सुनकर व्यर्थ में टेंशन न लें।
धनु (Sagittarius):- यथेष्ठ व्यय के उपरांत अभिलाषाएं पूर्ण हो जाएंगी। जो लोगों को अच्छा लगता है शायद वह आपको अच्छा नहीं लगे। आज का दिन बिजनेस में जो भी फैसला करें, धीरज के साथ करें। जल्दबाजी में नुकसान होने का डर है। किसी अजनबी पर विश्वास न करें। कुछ लोग आपके पास नए आइडियाज लेकर आएंगे।
मकर (Capricorn):- कोई आपसे बहुत आशा लगाए बैठा है अब यहां अपके हाथ में है कि आप कैसा व्यवहार करते हैं। आज के दिन आप प्यार के नये मामलें खुद को न उलझाए पहले सामने वाले व्यक्ति के बारे में अच्छी तरह से जान लें, तभी आगे कदम बढ़ायें। पैसे के मामले में आपकी पोजीशन ठीक रहेगी।
कुंभ (Aquarius):- विशेष परिश्रम के बावजूद मायूसियां बनी ही रहेंगी। स्थिति चाहे कैसी हो पर अपने विचार और निष्ठा को कभी नहीं डिगाना चाहिए। आज आप सुबह से ही अपने काम को जल्दी निपटाने की कोशिश करें। नए प्रोजेक्टस के बारे में भी कोई डिसकसन होगा। काम के सिलसिले व प्यार के मामले में आपको दौड़भाग करनी होगी।
मीन (Pisces):- साहित्यिक गतिविधियों का उदय होगा और आर्थिक लाभ के संयोग भी बनेंगे। आज के दिन किसी दोस्त के सपोर्ट से आपको टेंशन से मुक्ति मिलेगी।

