आज का राशिफल : 16 फरवरी, 2012

मेष( Aries): लाभकारी गतिविधियों से सक्रियता रहेगी निकट दूर की यात्रा भी संभव है। आज आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता है इसलिए खानपान पर ध्यान दें। बिना प्रशिक्षण के भी आप बहुत जानकारी रखते हैं परंतु किसी बिगड़े काम का विकल्प आपके पास नहीं है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।

वृष(Taurus): कुछ एकाग्रता की प्रवृति बनेगी मगर मानसिक दबाव के घटने से शरीर भी चुस्त-दुरूस्त महसूस होगा। चतुराई और चालाकी सदैव ही काम नहीं आती है। आज अधिक उतावली से कार्य क्षेत्र की परिस्थतियां खराब हो सकती हैं। इसलिए काम धीरे-धीरे ही निपटाएं। सामाजिक उत्तरदायित्व के कारण खर्च बढ़ने की संभावना है।

मिथुन(Gemini): धर्म-कर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। मनोविनोद भी बढ़ेगा। आज भाग्यवर्धक दिन है इसलिए इसका पूरा फायदा उठाए। कोई भी पल व्यर्थ न गंवाए। ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपकी योजना के अनुसार कार्य सम्पन्न होगा। अच्छे-अच्छे शगुन सामने आएंगे।

कर्क(Cancer): अधिक व्यग्रता और कार्यभार बढ़ने से मानसिक और शारीरिक शिथिलता पैदा हो सकती है। आज दोपहर बाद कुछ टेंशन कम होगी। बिजनस में लाभ भी होगा। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण सफलता धन लाभ देगी। भूमि-जायदाद से लाभ होगा।

सिंह(Leo): श्रेष्ठजनों को सहानुभूति होगी। शुभचिंतकों का सहयोग भी कार्य साधक होगा। आज दिन अच्छा ही गुजरेगा लेकिन दोपहर में कुछ शरारती लोग आपके काम में टांग अड़ाने की कोशिश करेंगे। सीनियर और अनुभवी लोगों की मदद से समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी।

कन्या(Virgo): रूका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। अगर आपके अंदर हुनर और गुणवत्ता है तो आज दोपहर बाद ही योजनाएं फायदा पहुंचाने लगेंगी। पारिवारिक असुविधाएं व घर से जुड़े कष्टों का हल खोजना आवश्यक होगा। काम में व्यस्तता तो बढ़ेगी लेकिन उसका लाभ आपके सारे तनाव को दूर करेगा।

तुला(Libra): पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से सम्पन्न हो जाएंगे। किसी प्रतिस्पर्धा से विजय का लाभ मिलेगा। आज दोपहर तक किसी कारण से परेशानी होगी, लेकिन शाम तक उसका हल निकलने से खुशी भी उतनी ही मिलेगी। शुभ कार्य के लिए पैसों का इन्तजाम करना पड़ेगा, इसलिए जल्द से जल्द जुट जाएं।

वृश्चिक(Scorpio): जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी या व्यर्थ के मनस्ताप बढ़ सकते हैं। आज किसी से कुछ उल्टा-सीधा कहने से आपकी पर्सनैलिटी पर ही बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए आज जुबान को काबू में रखना ही फायदेमंद होगा। मनचले व्यक्ति के कारण कोई झमेला आ सकता है, इसलिए किसी बड़े की सलाह जरूर ले लें।

धनु(Sagittarius): शुभ कार्यों की प्रवृति बनेगी और अच्छा समाचार भी मिलेगा। यदि आपको सलाह देने की ही आदत है तो बेशक दें पर यह भी देख लें कि आप किसे कौन-सी सलाह देंगे। काम में आने वाली रूकावटें दूर हो जाएंगी। परंतु अपनी राय देने से बचें रहें। मनपसन्द काम में कामयाबी मिलने से खुशी बनी रहेगी।

मकर(Capricorn): किसी से कहासुनी न हो यही ध्यान रहे या दिन अच्छा ही व्यतीत होगा। जब भी कुछ अच्छा करने के लिए आप उठते हैं तो आप के लिए साधन भी सामने आ जाते हैं। आज का दिन कुछ हटकर काम करने का है कल की मौजमस्ती आपके आज पर टिकी है, तैयार रहें। किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने की चिंता रहेगी।

कुंभ(Aquarius): व्यवसायिक परेशानी भी होगी और प्रसन्नता भी बढे़गी। किसी विवाद को आगे बढ़ाने की बजाए खत्म करने से ही शांति मिलेगी। आज दोपहर के बाद खर्च के मौके सामने आएंगे। प्रिय के साथ एकांत के पल गुजारने से रिश्तों में मजबूती आएगी। स्थान परिवर्तन या बढ़ती व्यस्तता से परेशान न हों। किसी वस्तु के लौट आने की खुशी होगी।

मीन(Pisces): कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। किसी प्रकार की बहसबाजी से बचें और दूसरों की भावनाओं को चोट न पहुंचाएं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:45 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh