आज का पंचांग : 16 फरवरी, 2012

16 फरवरी 2012, गुरुवार

तिथि संवत : फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी गुरुवार प्रात: 08:01 तक, विक्रम संवत् 2068, शाके 1933, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

सूर्योदयकालीन नक्षत्र : ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 12:06 तक, उसके बाद मूल नक्षत्र रहेगा। व्याघात योग प्रात: 07:39 तक रहेगा। गर करण प्रात: 08:01 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।

ग्रह विचार : सूर्य-कुंभ, चंद्र-वृश्चिक, मंगल-सिंह, बुध-कुंभ, गुरु-मेष, शुक्र-मीन, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा सायं 07:19 से अगले दिन प्रात: 06:38 तक, श्री रामदास नवमी, दशमी तिथि क्षय, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती।

आज विशेष : आज व्याघात योग में वस्त्र दान शुभ फलदायी है।

राहुकाल : दोपहर 01:57 से 03:19 तक।

दिशाशूल : दक्षिण दिशा की तरफ।

चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 07:07 से ०8:31 तक शुभ का, प्रात: 11:18 से 12:41 तक चर का, दोपहर 12:41 से 03:28 तक लाभ व अमृत का तथा सायं 04:52 से 06:15 तक शुभ का चौघडिय़ा है।

आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

07:07 ज्येष्ठा 2 ताम्र वृश्चिक य

12:29 ज्येष्ठा 3 ताम्र वृश्चिक यी

18:17 ज्येष्ठा 4 ताम्र वृश्चिक यू

24:06 मूल 1 ताम्र धनु ये

05:57 मूल 2 ताम्र धनु यो

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:22 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh