आज का राशिफल : 18 फरवरी, 2012

मेष( Aries): कुछ व्यक्तिगत मामलों में उलझनें बढ़ जाने से आज आपके मन में अस्थिरता रहेगी। जिन अधिकारियों का आपको समर्थन मिल रहा है फिलहाल वे पर्दे के पीछे जाकर छुप गए हैं। यदि आप किसी कारोबार से जुड़े हैं तो वहां भी मनोवांछित सफलता नहीं मिलने के कारण बेचैनी बढ़ सकती है।

वृष(Taurus): धार्मिक क्रियाओं में मन लगा रहेगा। किसी कार्य विशेष में अच्छा लाभ मिलने से सब को ही खुशी होगी। अपनी इस खुशी को बांटने के लिए आप या तो लोगों का मुंह मीठा कराएं या फिर किसी दावत भोज की तैयारी करें।

मिथुन(Gemini): कुछ उलझनें बरकरार रहेंगी और निर्णय लेना आसान नहीं होगा। आपका कल आज सुख की समृद्धि से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। बेशक कल को खाली जेब रहना पड़े। अपने कार्यक्षेत्र में आप बहुत अधिक सक्रिय नहीं हो पाएंगे। इन्हीं उलझनों के कारण आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।

कर्क(Cancer): मानसिक परेशानियां चलती रहेंगी। लगातार परिश्रम करने के बाद आज आपको अपने कार्यों में अभीष्ट सिद्धि का हर्ष मिल रहा है। व्यापार या कार्यक्षेत्र में जो लोग आपकी सहायता करने से मुंह मोड़ लेते थे वे भी आपकी तरफ झुकते हुए नजर आएंगे। यह सब आपके हुनर का कमाल है। अच्छे समय का सदुपयोग करें।

सिंह(Leo): जो भी कार्य उत्साहपूर्वक करेंगे उसी में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा आज के दिन जो भी काम किए जा रहे हैं उसमें आपको आत्म विश्वास और कुशल रणनीति का प्रदर्शन हो रहा है। दोपहर तक आपको इन्हीं जटिल कार्यों को सुलझाने में इच्छित सफलता मिल सकती है।

कन्या(Virgo): प्रयासों के बावजूद अल्प संतोष ही हाथ लगा। आर्थिक लाभ में रूकावट आने से आज आपके मन में कुछ चिंता रहेगी। एक ओर जहां आप अपने निजी जीवन की समस्याओं से ग्रस्त हैं दूसरी ओर आपके कारोबार का गिरता हुआ स्तर भी एक प्रश्न चिन्ह बनकर सामने आ रहा है। इन सबके बीच शत्रुओं द्वारा पैदा की जा रही परेशानी भी है।

तुला(Libra): सुखद समाचारों का आगमन होगा तथा भाग्यवर्धक अवसर भी आएंगे। कारोबार या आजीविका में आ रहे उतार-चढ़ाव के मद्देनजर आपको आज का दिन धैर्यपूर्वक व्यतीत करना होगा। जिस काम को करने के लिए आपकी सेवाओं को निर्धारित किया गया था अब उस पर वरिष्ठ अधिकारियों का निर्णय बदल गया है।

वृश्चिक(Scorpio): ग्रहों की चाल बेशक आपके लिए अनुकूल हो पर आपके इरादे भी अनुकूल होने जरूरी हैं। आज आपको थोड़े बहुत परिश्रम से ही किसी अच्छे लाभ की आशा रखनी होगी। दोपहर बाद आप किसी ऐसे दोस्त के सामने अपनी योजना को रख सकते हैं जिसके चलते आगे कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सके।

धनु(Sagittarius): धन के लिए काफी संघर्ष उठाना पड़ेगा। कुछ आर्थिक चिंतन व्यग्र करेंगे। कारोबार में अच्छे परिणाम मिलने के बावजूद अभी आपका मानसिक स्तर ज्यादा मजबूत नहीं हो पाया है। लेकिन आपको यह सोचकर चलना चाहिए कि रातों-रात कोई भी व्यक्ति बिजनस में अमीर नहीं बन पाया है। जो कुछ भी आपने अभी तक प्राप्त किया है वह भी लोगों के लिए एक उपलब्धि का केन्द्र बिन्दु बना हुआ है।

मकर(Capricorn): कुछ ऐसे कारणों से आपका मन अशांत और उदासीन रहेगा जो कि आप पहले कभी भी सोच नहीं पाए। कार्यक्षेत्र में जिस काम को करने से आपकी ख्याति बढ़नी चाहिए थी और आपको उसका यश भी मिलना चाहिए था वह आज भी संभव नहीं हो पाया है इसके पीछे आपके विरोधियों और शत्रुओं का षडयंत्र भी हो सकता है।

कुंभ(Aquarius): अनेक प्रकार की योजनाओं पर एक साथ विजय पाना कठिन होगा। कुछ जरूरी काम के रूक जाने से आज आपका मन चिंताग्रस्त रह सकता है। सायंकाल तक कुछ बदलाव आ जाएगा और हालात भी सुधरते हुए नजर आएंगे।

मीन(Pisces): विविध प्रकार की चेष्टाओं से लाभ मार्ग प्रशस्त रहेगा। संघर्ष और असामान्य दौर से गुजरने से ही आप सबका नेतृत्व कर सकते हैं। अपने परिजनों और मित्रों की उपलब्धियों से आज आप प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। किसी और की सफलता इस वक्त आपकी अपनी सफलता हो सकती है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:54 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh