आज का पंचांग : 19 फरवरी, 2012

19 फरवरी 2012, रविवार

तिथि संवत : फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी रविवार रात्रि 04:05 तक, विक्रम संवत् 2068, शाके 1933, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

सूर्योदयकालीन नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 11:16 तक उसके बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा। व्यतिपात योग रात्रि 11:38 तक रहेगा। गर करण सायं 04:22 तक इसके बाद वणिज करण रहेगा।

ग्रह विचार : सूर्य-कुंभ, चंद्र-मकर, मंगल-सिंह, बुध-कुंभ, गुरु-मेष, शुक्र-मीन, शनि तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित है।

राहुकाल : सायं 04:42 से 06:17 तक ।

शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा रात्रि 04:05 से, सूर्य शतभिषा में रात्रि 04:23, सायन मीन में सूर्य प्रात: 11:47, बसंत ऋतु प्रारंभ, प्रदोष व्रत, गोपाल कृष्ण गोखले दिवस, छत्रपति शिवाजी जयंती, व्यतिपात पुण्यं।

आज विशेष : आज व्यतिपात योग में मांगलिक कार्यों का निषेध है, लेकिन दान आदि दिए जा सकते हैं।

दिशाशूल : पश्चिम दिशा में रहेगा।

चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 08:28 से 09:52 तक चर, प्रात: 09:52 से 12:40 तक लाभ व अमृत का तथा दोपहर 02:05 से 03:31 तक शुभ का चौघडिय़ा है।

आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

07:05 उत्तराषाढ़ा 2 ताम्र मकर भो

11:10 उत्तराषाढ़ा 3 ताम्र मकर ज

17:07 उत्तराषाढ़ा 4 ताम्र मकर जी

23:16 श्रवण 1 ताम्र मकर खि

05:21 श्रवण 2 ताम्र मकर खू

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:17 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh