साप्ताहिक राशिफल : 19 फरवरी से 25 फरवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, साप्ताहिक राशिफल 11:41 am
वृष(Taurus): इस सप्ताह का पहला हिस्सा उपयोगी है। नए प्रकार की योजना को लेकर भाग-दौड़ करने से फायदा हो सकता है। इस बीच टेंशन से बचें। सप्ताह मध्य में आगे बढ़ने के कई मौके आपके पास आएंगे इसलिए चूकें नहीं उनका फायदा उठाएं। अपने टैलेंट को दिखाने का मौका मिलेगा। अपोजिट सेक्स के प्रति आकर्षित होंगे। सप्ताहांत में जरूरी कागजातों और अकाउंटस का काम अवश्य निपटा लें।
मिथुन(Gemini): इस सप्ताह आप बहुत व्यस्तता में रहेंगे। सुबह से ही अपने टाइम का उचित उपयोग करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में रूटीन काम पूरे कर लेंग। अपने और अपने बच्चों के फ्यूचर को सुरक्षित बनाने की दिशा में कुछ सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में खाने पर कंट्रोल के कारण दिनभर एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे। सप्ताहांत में हो सके तो होटेल का खाना अवॉइड करें।
कर्क(Cancer): सप्ताह के पहले दो-तीन दिन फायदेमंद है। कुछ जरूरी कामों में रूकावटें दूर होंगी। दोपहर तक किसी के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सप्ताह के मध्य में ऑफिस में अपने सहयोगियों के सामने अपनी इमेज बनाने के लिए आप उनकी मदद करेंगे। किसी करीबी की समस्या को सुलझाने के लिए आपको आगे आना पड़ सकता है। सप्ताहांत में अपोजिट सेक्स प्रभावित करेगा।
सिंह(Leo): यह सप्ताह सावधानी से आगे बढ़ने का है। आपके सामने आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। सप्ताह मध्य में प्यार के मामले में थोड़ा धैर्य रखना पड़ सकता है। नए प्रोजेक्ट में अगर रूचि हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। सप्ताहांत में दोस्तों के साथ किसी बात पर लंबी बहस हो सकती है।
कन्या(Virgo): इस सप्ताह कोई नया काम मिल सकता है। पैसों का लाभ हो सकता है। नए कॉन्टैक्ट बनेंगे। घर से जुड़ा तनाव खत्म होता नजर आएगा। किसी नए सौदे या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस सप्ताह के मध्य में शाम तक कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे खुशी होगी। रोमांस से जुड़ी प्रॉब्लम शाम तक हल हो जाएगी। सप्ताहांत में काम में मन लगेगा।
तुला(Libra): सप्ताह का पहल दिन कुछ धीमा है। आसपास की यात्रा के प्लान बनेंगे लेकिन जल्दबाजी न दिखाएं। उन्हें कुछ दिन तक के लिए पोस्टपोन करने में भलाई है। ज्यादा भाग-दौड़ आज न करें तो अच्छा होगा। सप्ताह के मध्य में पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगाना होगा। किसी अफवाह को सुनकर थोड़ी देर के लिए दिमाग में तनाव हो सकता है। सप्ताहांत में किसी कानूनी दांव-पेंच में भी उलझ सकते हैं।
वृश्चिक(Scorpio): सप्ताह का पहला दिन सावधानी से चलने का है। बिजनस के मामले में जो भी फैसला करें धीरज के साथ करें। जल्दबाजी में कोई नुकसान हो सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी अनजान पर अचानक विश्वास न करें। कुछ लोग आपके पास नए आइडिया लेकर आएंगे। उन्हें ध्यान से सुनें, क्या पता कोई आइडिया आपके लिए फायदेमंद हो। सप्ताहांत में कानूनी मसलों पर किसी अनुभवी से सलाह लें।
धनु(Sagittarius): यह सप्ताह सामान्य दिनों की तरह ही गुजरेगा। प्यार के किसी नए मामले में खुद को न उलझाएं। पहले सामने वाले के बारे में अचछी तरह से जान लें तभी आगे कदम बढ़ाएं। सप्ताह के मध्य में पैसे के मामले में आपकी पोजिशन ठीक रहेगी। जमीन-जायदाद के मामले को पुख्ता बनाने के लिए कदम उठाने होंगे। सप्ताहांत में बुजुर्गो को चुस्ती-फुर्ती का अहसास होगा।
मकर(Capricorn): इस सप्ताह का पहला हिस्सा आपके लिए डिमांडिंग है। परिवार की उम्मीदों और आशाओं का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में प्यार के मामले में अपने विरोधियों और दुश्मनों से सावधान रहें। शाम का अधिकतर समय घर पर आलस में ही बीत जाएगा। नई मैगजीन या किताबें पढ़ने में रूचि बढ़ेगी। संतान के बारे में हो रही चिंता कुछ दूर होगी। सप्ताहांत में रूटीन काम समय पर पूरे होगें।
कुंभ(Aquarius): यह सप्ताह फाइनैंस के मामले में अच्छा है। धन का लाभ हो सकता है। ऑफिस में आपके सहयोगी आप पर दबाव डालने की कोशिश करेंगे लेकिन सूझबूझ के जरिए आप उन्हें इम्प्रेस कर देंगे। शाम को घूमने का प्लान बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में खाने-पीने का खास ध्यान रखें। आज उधार न दें तो अच्छा होगा। सप्ताहांत में सट्टेबाजी से खुद को दूर रखें।
मीन(Pisces): इस सप्ताह का पहला हिस्सा कुछ दिलचस्प है। शुरुआत से ही आपको अपना काम निपटाने की जल्दी रहेगी। नए प्रोजेक्टस के बारे में अनुभवी लोगों से डिस्कशन होगा। सप्ताह के मध्य में प्यार के सिलसिले में आपको भाग-दौड़ करनी होगी। शाम को लवर के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। सप्ताहांत में मेहनत और लगन का अच्छा रिजल्ट पाने के लिए कोई नया प्लान बनाना होगा।

