आज का पंचांग : 20 फरवरी, 2012

20 फरवरी 2012, सोमवार

तिथि संवत - फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी सोमवार रात्रि 03:53 तक, विक्रम संवत् 2068, शाके 1933, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु।

सूर्यौदयकालीन नक्षत्र - श्रवण नक्षत्र समय रात्रि 11:37 तक, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। वरियान योग रात्रि 10:14 तक। विष्टि करण सायं 03:59 तक, इसके बाद शकुनी करण रहेगा।

ग्रह विचार - सूर्य-कुंभ, चंद्र-मकर, मंगल-सिंह, बुध-कुंभ, गुरु-मेष, शुक्र-मीन, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् - भद्रा सायं 03:59 तक, महा शिवरात्रि व्रत सबका, वैद्यनाथ जयंती, कृत्तिवासेश्वर दर्शन, चतुर्दश ज्योतिर्लिंग दर्शन व पूजन, राष्ट्रीय फाल्गुन मास प्रारंभ।

आज विशेष - आज महाशिवरात्रि को भगवान शिव की चतुर्याम पूजा करके उपवास करें, भगवान का दुग्धाभिषेक करें तो अनंत फल मिलता है।

राहुकाल - प्रात: 08:28 से 09:42 तक।

दिशाशूल - पूर्व दिशा की तरफ।

चौघडिय़ा मुहूर्त - प्रात: 07:04 से 8:28 तक अमृत, प्रात: 09:52 से 11:17 तक शुभ का, दोपहर 02:05 से सायं 06:18 तक चर, लाभ व अमृत का चौघडिय़ा रहेगा।

आज जन्मे बच्चों का नाम व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

07:04 श्रवण 2 ताम्र मकर खू

11:26 श्रवण 3 ताम्र मकर खे

17:31 श्रवण 4 ताम्र मकर खो

23:37 धनिष्ठा 1 ताम्र मकर ग

05:49 धनिष्ठा 2 ताम्र मकर गि

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:55 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh