विभिन्न मांगों के समर्थन में 28 फरवरी को बैंक हड़ताल पर
ताजा खबरें, व्यापार 9:40 am
ऑल इंडिया बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने खंडेलवाल समिति की सिफारिशों के खिलाफ 28 फरवरी को एक दिन की हड़ताल करने का निर्णय किया है. एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने वडोदरा में यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा,‘‘हम खंडेलवाल समिति की सिफारिशों को लागू किए जाने के खिलाफ हैं. इन सिफारिशों में नियमित बैंक के कामों की आउटसोर्सिंग सहित अन्य सुधार उपाय शामिल हैं. हम बैंकों में डूबत ऋण वसूली के लिए सख्त नियमों की भी मांग कर रहे हैं.’’

