एचआईवी-एड्स के नियंत्रण में नाको को मिली सफलता : सयान चटर्जी
ताजा खबरें, राष्ट्रीय 12:30 pm
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के महानिदेशक सयान चटर्जी ने सोमवार को एचआईवी-एड्स पर नियंत्रण में नाटो की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के प्रयासों से सुधार हुआ है.
स्वास्थ्य शोध से जुड़े दक्षिण एशियाई मंच के एक कार्यक्रम में चटर्जी ने कहा, ‘‘नाको वैश्विक कामयाबी का एक मॉडल है.
भारत एचआईवी संक्रमण के मामलों को लगभग 50 फीसदी तक नीचे लाने में कामयाब रहा है. इसकी सराहना पूरी दुनिया कर रही है.’’
नाको की स्थापना 1992 में की गई थी. यह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आता है.

